Haryana experienced a heatwave in early March, with temperatures

हरियाणा में गर्मी का कहर, 14मार्च से बारिश का अलर्ट जारी

undefined

Haryana experienced a heatwave in early March, with temperatures

हरियाणा में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया। राज्य के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा नारनौल में 36.5°C, हिसार में 36.2°C, नूंह में 35.9°C, भिवानी में 35.8°C और चरखी दादरी में भी 35.8°C तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम के विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 35 से 35.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5.6 डिग्री अधिक बना हुआ है और मंगलवार को इसमें 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हिसार और पानीपत में रिकॉर्ड किया गया।

अंबाला में रात का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पूर्वी जिलों में आने वाले दिनों में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जिससे सुबह और रात में भी हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।