Haryana Dominates Indian Wrestling

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा का दबदबा, सभी 18 खिलाड़ी राज्य से

pp

Haryana Dominates Indian Wrestling

एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के परिणाम घोषित हो गए हैं। ट्रायल के आधार पर चुनी गई 18 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम में शामिल सभी खिलाड़ी हरियाणा से हैं। यह राज्य की मजबूत कुश्ती परंपरा और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। जानकारी के अनुसार, पिछले एशियाई खेलों में भी हरियाणा के सात पहलवानों ने पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। टीम के कुछ खिलाड़ी सेना, रेलवे और दिल्ली जैसी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन मूल रूप से वे हरियाणा के निवासी हैं। इससे भारतीय कुश्ती में हरियाणा के वर्चस्व की एक बार फिर पुष्टि हुई है।