हरियाणा की डायरी: पांव भले रुके फिर भी बाबा के बुलंद हौसले

हरियाणा की डायरी: पांव भले रुके फिर भी बाबा के बुलंद हौसले

Haryana Diary

Haryana Diary

हरियाणा की डायरी
सचित्र/संपादकीय पृष्ठ हेतु

प्रस्तुति:चन्द्र शेखर धरणी
वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार

पांव भले रुके फिर भी बाबा के बुलंद हौसले

    पिछले काफी दिनों से घर में  गिरने से दोनों पांव में हुए फ्रैक्चर के कारण ऊर्जा मंत्री अनिल विज चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण बेड रेस्ट पर है। लेकिन इसके बावजूद भी उनके हौसले काबिले तारीफ हैं। जिन्होंने जहां इतनी तकलीफ होने के बावजूद भी राज्यसभा की वोट भी डाली। प्रदेश और हल्के के विकास का कोई भी काम न रूके इसके लिए घर से ही फाइलों का निपटारा कर रहे हैं।अनिल विज के जज्बे को सलाम किया जा रहा है।पैरों का फ्रैक्चर
अब खुल चुका है।बाबा वाकर के सहारे चलना शुरू हो चुके हैं।
।।।

विकास के पहिए की गति रैलियों के माध्यम से और तेज कर रहे हैं नायब सैनी

मौजूदा समय में प्रदेश के हर कोने में  भाजपा के मंत्रियों और विधायकों द्वारा रैलियां की जा रही हैं। जहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री दिल खोलकर लोगों की मांगों को पूरा करने में लगे हुए हैं जिसके लिए उन्होंने खजाने के मुंह पूरी तरह से खोल दिए हैं वैसे भी हरियाणा के वित्त मंत्री का कार्यभार भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास ही ही है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री द्वारा रेलिया में बड़ी-बड़ी सौगातें दी जा रही हैं । जिसके  चलते आने वाले दिनों में इससे प्रदेश के विकास की गति कई गुना तेज होगी।

।।।

थारी नाक नीचे कोनी औन दी

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के हल्के में रखी गई मुख्यमंत्री की रैली के दौरान एक बार फिर से  पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने हुड्डा पर जमकर  निशाना साधते हुए कहा कि सारी की सारी नौकरियां रोहतक वालों को दी जाती थी। मैं नाम नहीं लेना चाहती लेकिन कितने ही नेता हुड्डा के दरबार में द्वारपाल की भांति बैठे रहते थे।लेकिन मैंने लड़ झगड़ कर तुम्हारे हिस्से के काम कराए कभी भी तुम्हारी नाक नीचे नहीं होने दी। 

श्रुति को तुम्हारे हवाले कर रही हूं

पहले बेटी के लिए विधानसभा सीट का त्याग किया अब राज्यसभा  कार्यकाल खत्म होने के बाद किरण चौधरी ने भावुक अपील करते हुए हल्का वासियों से कहा की अब  इसे आपके हवाले कर रही हूं। यह बड़ी सौभाग्यशाली है जिसे नायब सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिला है। इसने दिल्ली में मेरे चुनाव में और यहां भिवानी में अपने दादाजी के चुनाव में बचपन में ही वोट मांग रखे हैं इसे यहां हर घर हर कोई जानता है। यह अपने पिता का नाम रोशन करेगी। यही नहीं उन्होंने हलके के लोगों से कहा कि जो भी व्यक्ति दाएं बाएं गए हैं उसे भी वापस ले आओ क्योंकि भाजपा आने वाले 40 साल तक भी कहीं जाने वाले नहीं है।

  कांग्रेस की महिला विधायकों की जुगल बंदी

      आजकल हरियाणा में कांग्रेस की दो महिला विधायकों की जुगल बंदी देखते ही बनती है।राज्यसभा चुनावों में क्रास वोटिंग के खेल के बाद अनुशासन समिति के समक्ष भी इन विधायकों का स्टैंड क्लियर था कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को दिखा कर कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के पक्ष में मतदान किया है।इन दोनों विधायकों ने पिछले दिनों मीडिया के समक्ष आकर जो बयान दिए उन पर यह आज भी कायम हैं।परिणाम भले ही राज्यसभा में कांग्रेस के पक्ष में गए।मगर कांग्रेस की गुटबंदी चरम सीमा पर सार्वजनिक हो चुकी है।जो मर्जी हो भाजपा के लिए स्थिति पूर्णतया सुखद है।
।।।।।
             वेल्यूबल भंडारी

    राज्य सभा चुनावों में आजाद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने में सक्रिय मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी भाजपा के लिए वेल्यूबल भंडारी साबित हुए है।अतीत में हरियाणा फिर हिमाचल व अब फिर हरियाणा के अंदर राज्यसभा चुनावों में खेला कर भंडारी ने अपना सिक्का साबित कर दिया है।भाजपा की धार्मिक प्रमुखों की मैनेजमेंट संभालने वाले भंडारी राजनीति में भी कारगर भूमिका निभा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी के भरोसेमंद तरुण भंडारी ने हाल ही में यह बयान देकर की अच्छे लोगों के लिए भाजपा के दरवाजे सदैव खुले है,कांग्रेस में तारपीडो करने के संकेत दे दिए है।
।।।।।
सुरक्षा विहीन कांग्रेस मुख्यालय 

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा का हवाला दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को हरियाणा पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र मीडिया में जारी करते हुए बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बम धमाका हो चुका है।
 सुरक्षा एजेंसियां अभी इस मामले की जांच कर रही हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा व पंजाब के राजनीति दलों के मुख्यालय हैं। इनके बाहर अक्सर पुलिस की गश्त रहती है और पुलिस बल तैनात रहता है। दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सेक्टर नौ स्थित मुख्यालय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, यह सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित है।हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह अक्सर चंडीगढ़ के सेक्टर नौ स्थित मुख्यालय में रहते हैं। प्रदेश में भी उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। राव नरेंद्र द्वारा जिलों में कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें चंडीगढ़ तथा हरियाणा में पुलिस की पायलट जिप्सी का कवर प्रदान किया जाए तथा एचपीसीसी मुख्यालय की सुरक्षा को मजबूत करते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके अलावा समय-समय पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवायड आदि की जांच को यकीनी बनाया जाए।
।।।।
   राहत कांग्रेस प्रमुख को

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नारनौल की ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है। यह मामला गुरुवार को नारनौल की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हर्षाली चौधरी की अदालत में सूचीबद्ध था।बताया जा रहा है कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) गुरुग्राम की ओर से अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी। चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी।यह मामला पलवल की 30 एकड़ जमीन के सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के बदले कथित तौर पर पैसों की मांग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित है । जानकारी केअनुसार वर्ष 2013 में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन किया था। बाद में वर्ष 2016 में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इनेलो नेता रामपाल माजरा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त को भी दी थी। कुछ समय पहले इनेलो द्वारा चंडीगढ़ में इस मामले से जुड़ी सीडी भी जारी की गई थी और इस पर पत्रकार वार्ता भी की गई थी।
।।।।

डॉग स्क्वॉड का उल्लेखनीय प्रदर्शन

हरियाणा पुलिस के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि 69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट (2025–26) का आयोजन 28 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक महाराष्ट्र के नागपुर में किया गया, जिसमें सीआईडी (हरियाणा), मधुबन की टेक्निकल विंग के डॉग स्क्वॉड ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ईएचसी वीरभान, जो वर्तमान में हिसार एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते में तैनात हैं, ने अपने विस्फोटक सूंघने वाले डॉग ‘मैन्डी’ के साथ ह्यूमन बॉडी सर्च इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इस इवेंट में स्निफर डॉग संदिग्ध व्यक्ति के पास छिपाए गए विस्फोटक पदार्थों को उनकी गंध (वाष्प) के माध्यम से पहचानता और खोजता है, जो अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तकनीकी दक्षता की मांग करने वाला कार्य है।हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि सीआईडी हरियाणा के डॉग स्क्वॉड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया गया यह सिल्वर मेडल हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विशेष रूप से ईएचसी वीरभान और उनके डॉग ‘मैन्डी’ की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तालमेल ने यह सफलता संभव बनाई है। उन्होंने कांस्टेबल संदीप और ‘रॉकी’ के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की तथा कहा कि यह उपलब्धि हमारी आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली और पेशेवर दक्षता को दर्शाती है।

।।।।

ड्रेनों, नहरों एवं नालों की सफाई पर फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी ड्रेनों, नहरों एवं नालों की सफाई का कार्य बरसात से पहले पूरा किया जाए। विशेषकर आबादी क्षेत्र में ड्रेन एवं नहरों के साथ मजबूत बर्म बनाएं जाएं और कार्य की नियमित रूप से मोनिटरिगं की जाए।मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं स्थानीय निकायों विभाग के अधिकारियों के साथ ड्रेन, नहरें एवं नालों की सफाई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।फतेहाबाद में राजस्थान सीमा तक बरसाती पानी की निकासी हेतु ड्रेन का प्रस्ताव बनाया जाए ताकि उस पानी का क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए उपयोग कर सके।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आबादी बढ़ रही है। पानी का बहाव आबादी क्षेत्रों में अवरुद्ध हो रहा है। इसलिए जलभराव की स्थिति बन जाती है। ऐसे क्षेत्रों के लिए नई जल निकासी परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएं ताकि भविष्य में उन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति न बनें।

।।।

जेलों में पुलिस की तर्ज पर एसपीओ 

हरियाणा की जेलों में सुरक्षा और सूचना का तंत्र मजबूत करने की कवायद शुरु हो गई है। जल्द ही सूबे की जेलों में पुलिस की तर्ज पर एसपीओ  रखने की तैयारी है, ताकि बड़ी छोटी कोई भी सूचना चंद देरी के अंदर आला अफसरों के पास में पहुंच सकें।  कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखने और अंदरूनी सूचनाएं जुटाने, सुरक्षा का दायरा बढ़ाने को लेकर नई व्यवस्था करने का प्रस्ताव तैयार है।इस बारे में हरियाणा राज्य गृह विभाग की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसको लेकर होमवर्क किया जा चुका है। भरोसेमंद उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि काफी लंबे अर्से से इस दिशा में होमवर्क हो चुका है। अभी तक जेल प्रशासन के पास में बारीक से  बारीक सूचना मिलने के लिए ठोस तंत्र नहीं है, जिसको लेकर समाज के लोगों को साथ में जोड़ने की तैयारी है। इस क्रम में हरियाणा की जेलों में सुरक्षा खुफिया व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार पुलिस की तर्ज पर स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओः) रखने की तैयारी में हैं। यह पहला प्रयोग जेल विभाग और अधिकारियों के लिए नई कड़ी साबित होगी जो अंदर और बाहर दोनों स्तर पर सूचनाएं जुटाने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

।।।।


पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट  डायल 112

     हरियाणा में आपातकालीन सेवाओं को तेज, सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई डायल 112 सेवा अब आमजन के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रही है। कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों में यह सेवा लगातार लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने का काम कर रही है।प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू करवाने और इसे प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की अहम भूमिका रही है। डायल 112 को केवल एक हेल्पलाइन नंबर के रूप में नहीं, बल्कि एक तेज, जवाबदेह और परिणाम देने वाले सुरक्षा तंत्र के रूप में स्थापित करने के लिए विज ने प्रारंभिक दौर से ही विशेष रुचि दिखाई थी।
शुरुआती चरण में डायल 112 को लेकर सबसे बड़ी चुनौती रिस्पॉन्स टाइम को लेकर सामने आई थी। कई स्थानों से आपात सूचना मिलने के बाद टीमों के मौके पर पहुंचने में देरी की शिकायतें आ रही थीं। ऐसे में इस व्यवस्था को प्रभावी और भरोसेमंद बनाने के लिए अनिल विज को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा कर सिस्टम की कमियों को दूर करने पर जोर दिया।तकनीकी खामियों को सुधारने, कंट्रोल रूम की कार्यक्षमता बढ़ाने, फील्ड यूनिट्स की तत्परता सुनिश्चित करने और पुलिस रिस्पॉन्स को समयबद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। यही वजह रही कि समय के साथ डायल 112 सेवा ने अपनी उपयोगिता और प्रभावशीलता दोनों साबित कीं।


प्रस्तुति:चन्द्र शेखर धरणी