हरियाणा कोऑपरेटिव बार एसोसिएशन का गठन, अधिवक्ताओं के हितों की होगी पैरवी
Haryana Cooperative Bar Association Formed
चंडीगढ़ 2 जून: Haryana Cooperative Bar Association Formed, कोऑपरेटिव कोर्ट्स और संबंधित अथॉरिटीज के समक्ष प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं की हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्वतंत्र एसोसिएशन के गठन को मंजूरी दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से “हरियाणा कोऑपरेटिव बार एसोसिएशन” के गठन की घोषणा की गई, जो तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी।
एसोसिएशन का उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना, कोऑपरेटिव कोर्ट्स के सुचारू संचालन में सहयोग देना तथा कोऑपरेटिव कानून से जुड़े मामलों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।
यह एसोसिएशन सहकारिता विभाग, हरियाणा सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न अर्ध-न्यायिक प्राधिकरणों जैसे अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विशेष सचिव, रजिस्ट्रार कोऑपरेटि
व सोसायटीज, अतिरिक्त रजिस्ट्रार और अन्य संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष कार्यरत अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करेगी।
एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में सुरेंद्र सिंह दलाल, सी.आर. दहिया और यू.के. अग्निहोत्री को नामित किया गया है।
कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें सचिन गुप्ता (लाडवा) को अध्यक्ष, राजवीर सिंह सिहाग को उपाध्यक्ष, कुलबीर दलाल को सचिव, राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष और अंशु अग्निहोत्री को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा महाबीर सिंह बूरा, हिमांशु बंसल और अरुण शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे संगठन को मजबूत बनाने और इसके प्रभावी संचालन के लिए सहयोग दें।