Haryana Constable Recruitment Enters

हरियाणा में 5,500 कांस्टेबल भर्ती अंतिम चरण में, 20 अप्रैल से PMT शुरू

undefined

Haryana Constable Recruitment Enters

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रदेश में 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जो पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को रोजाना सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। पहले सप्ताह में प्रतिदिन 1,000 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 3,000 प्रतिदिन किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार जर्मनी से आयातित हाईटेक सेंसर मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ये मशीनें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप को बेहद सटीक तरीके से रिकॉर्ड करेंगी। यदि कोई अभ्यर्थी एड़ी उठाकर लंबाई बढ़ाने की कोशिश करेगा, तो सेंसर तुरंत उसे पकड़ लेगा और स्क्रीन पर शून्य रीडिंग दिखेगी।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हरियाणा रोडवेज की विशेष बसें चंडीगढ़ और पंचकूला के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों से अभ्यर्थियों को स्टेडियम तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा भोजन, पानी, बैगेज स्टोरेज और सहायता केंद्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों और रोडवेज निरीक्षकों की तैनाती की गई है।