हरियाणा 12वीं बोर्ड का परिणाम 14 मई को, 10वीं का रिजल्ट 17 मई को घोषित--इंतजार खत्म

हरियाणा 12वीं बोर्ड का परिणाम 14 मई को, 10वीं का रिजल्ट 17 मई को घोषित--इंतजार खत्म

Haryana Board Class 12 Results on May 14

Haryana Class 12 Board Results on May 14

Haryana Class 12 Board Results on May 14: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम लगभग तैयार कर लिया है। 14 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष डा. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेशभर में 1433 परीक्षा केंद्र गठित किए गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिसमें सेकेंडरी के 295748, सीनियर सेकेंडरी के 270663 व डीएलएड के 5356 परीक्षार्थी शामिल हैं।