Haryana Board 10th-12th Result 2023 Updates How to Check

हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? परीक्षार्थी यहां जान लें अहम जानकारी, कर लें पूरी तैयारी

Haryana Board 10th-12th Result 2023 Updates

Haryana Board 10th-12th Result 2023 Updates

Haryana Board 10th-12th Result 2023 Updates: हरियाणा में 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार होगा। वह यह जानकारी जुटाने में लग गए होंगे कि आखिर हरियाणा शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी किया जा रहा है? फिलहाल, सभी परीक्षार्थी यह जान लें कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड अब किसी भी वक्त 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि, मई के पहले या दूसरे सप्ताह में शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

हालांकि, रिजल्ट की घोषणा को लेकर हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह है कि वह शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाएं रखें। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से संबंधित जानकारी सबसे पहले यहीं आएगी और आप अपना रिजल्ट भी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देख सकेंगे। शिक्षा बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर रिजल्ट के लिए एक लिंक जारी किया जाएगा।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे जाएं?

बतादें कि, बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (Board of School Education, Haryana) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है। परीक्षार्थियों को इसी वेबसाइट पर रिजल्ट और हरियाणा शिक्षा बोर्ड से जुडी अन्य जानकारियां मिलती रहेंगी। वह यहां आकर हरियाणा शिक्षा और विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

How to Check HBSE 10th 12th Result 2023

अब आप आसानी से यह भी जान लीजिए कि हरियाणा बोर्ड (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रिजल्ट कैसे चेक करना है। दरअसल, जब आप वेबसाइट पर विजिट करेंगे तो आपको यहां होमपेज पर ही हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधा रिजल्ट विंडो स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे। जहां आपसे आपका रोल नंबर और जन्म तिथि भरने की डिमांड होगी। यह भरने के बाद आप फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें. इसके बाद 10वीं 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप यहां से रिजल्‍ट डाउनलोड भी कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

फरवरी- मार्च में हुई थी हरियाणा बोर्ड परीक्षा

हरियाणा बोर्ड ने 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 25 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,63,409 छात्र शामिल हुए थे। जबकि पिछले साल साल 2022 में, कक्षा 12 हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में कुल 2,45,685 छात्र शामिल थे। साल 2022 में 12वीं का पासिंग रिजल्ट 87.08% रहा था। जबकि 10वीं प्राइवेट स्कूलों का पासिंग प्रतिशत 88.21 फीसदी और सरकारी स्कूलों का 63.54 फीसदी रहा। वहीं इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का पासिंग प्रतिशत 90 फीसदी से अधिक होने की संभावना है। फिलहाल रिजल्ट घोषित करने के साथ छात्रों के प्रदर्शन के बारे बोर्ड विस्तार से जानकारी देगा।

यह भी पढ़ें- 'ममता' का खौफनाक कत्ल; बिन ब्याह के पैदा हुई बच्ची तो युवती ने 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दी, विदेश में शारीरिक संबंध बनाए थे