Karnal Forest Officer Arrest: हरियाणा में फॉरेस्ट ऑफिसर 1.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

हरियाणा में फॉरेस्ट ऑफिसर 1.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा, किसान को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

Haryana ACB Arrested Forest Officer in Karnal For Taking Bribe

Haryana ACB Arrested Forest Officer in Karnal For Taking Bribe

Karnal Forest Officer Arrest: हरियाणा में सरकारी रिश्वतखोरों की धरपकड़ जारी है। अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फॉरेस्ट ऑफिसर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फॉरेस्ट ऑफिसर का नाम चांदवीर बताया जा रहा है, जो असंध क्षेत्र में तैनात है। आरोपी अफसर एक किसान को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ले रहा था।

बताया जाता है कि आरोपी अफसर चांदवीर ने किसान से फार्म हाउस के लिए रास्ता बनाने की अनुमति दिलाने के नाम पर पैसे मांगे और उसे पेड़ काटने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी। रिश्वत की मांग करते हुए आरोपी ने किसान को डराया कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो उस पर पेड़ काटने का केस दर्ज करवा दिया जाएगा। आरोपी की लगातार धमकी को देखते हुए डरे हुए किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को दी।

हरियाणा में विजिलेंस ने पंचायत सचिव को किया अरेस्ट; 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तारी, काम करवाने के बदले डिमांड की

ACB ने लगाया ट्रैप

किसान की शिकायत पर एसीबी तुरंत एक्शन मोड में आई और आरोपी फॉरेस्ट ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए योजना बनाकर ट्रैप लगाया। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अफसर चांदवीर को डेढ़ लाख रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पूरी रात उससे पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आईं। ACB पता लगा रही है कि ये रिश्वत का पैसा केवल आरोपी तक ही सीमित रहना था या फिर और कहीं भी बंटना था।

हरियाणा में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार; सोनीपत में पुलिस ने दबोचा, लोगों के सामने रौब झाड़ता घूम रहा था, शक होने पर कार्रवाई