हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS अफसरों को मिली नियुक्ति; असिस्टेंट कमिश्नर लगाए गए, सभी 2025 बैच के, जानें किसकी कहां पोस्टिंग
Haryana 6 Trainee IAS Officers Appointed As Assistant Commissioner
Haryana IAS Officers: हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS अफसरों को पहली बार नियुक्ति मिली है। ये सभी आईएएस अफसर हरियाणा कैडर 2025 बैच के हैं। जिन्हें असिस्टेंट कमिश्नर (सहायक आयुक्त) लगाया गया है। अभी सभी अफसर अंडर ट्रेनिंग रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अमितेज पांगटे को नूंह असिस्टेंट कमिश्नर, मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद असिस्टेंट कमिश्नर, शिवानी पांचाल को कैथल असिस्टेंट कमिश्नर, सोहम शैलेंद्र को करनाल असिस्टेंट कमिश्नर, विशाल सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर रोहतक और विवेक यादव को असिस्टेंट कमिश्नर हिसार नियुक्त किया गया है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश
