Harjot Singh Bains on Punjab Govt Schools Uniform: पंजाब में सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को अप्रैल के अंत तक मिल जाएगी यूनिफॉर्म

पंजाब में सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स पर खबर; भगवंत मान सरकार ने उठाया यह कदम, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी

Harjot Singh Bains on Punjab Govt Schools Uniform

Harjot Singh Bains on Punjab Govt Schools Uniform

Harjot Singh Bains on Punjab Govt Schools Uniform:  पंजाब में भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने और उनमें बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था की ओर खूब जोर दे रही है। सरकारी स्कूल सबसे बेहतर हों इसके लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों को विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा और भी कई ऐसे कदम हैं जो भगवंत मान सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की बेहतरी और उनकी शिक्षा को अव्व्वल बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं। वहीं इस कड़ी में अब भगवंत मान सरकार ने एक और कदम उठाया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी है कि, सरकारी स्कूलों में स्कूल यूनिफॉर्म अप्रैल के अंत तक उपलब्ध करा दी जाएगी। इस बीच बैंस ने पिछली सरकारों पर तंज भी कसा।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा- भगवंत मान जी की सरकार के तहत पंजाब के लिए एक और पहला! नए शैक्षणिक सत्र की बुक्स के बाद अब स्कूल यूनिफॉर्म की बारी है। सरकारी स्कूलों में स्कूल की यूनिफॉर्म अप्रैल के अंत तक उपलब्ध होगी जो पिछली सरकारों में नवंबर/दिसंबर से पहले उपलब्ध नहीं होती थी। लेकिन हमें तो हमारे सरकारी स्कूलों को सर्वश्रेष्ठ बनाना है...

Harjot Singh Bains on Punjab Govt Schools Uniform
Harjot Singh Bains on Punjab Govt Schools Uniform

बतादें कि, इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसा था. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक ई-मेल आईडी जारी की थी। इस ई-मेल आईडी पर अब वो पैरेंट्स अपनी शिकायत दे सकते हैं जिनके बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे हैं। अगर पैरेंट्स प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं। उन्हें लगता है कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताब-यूनिफार्म या अन्य किसी तरीके से बेवजह और ज्यादा पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है तो वह फटाफट से ई-मेल आईडी पर अपनी शिकायत लिखकर भेज दें। फोटो या वीडियो भी अटैच कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा था कि, पैरेंट्स द्वारा भेजी गई शिकायत सीधे उनके कार्यालय में पहुंचेगी. वह भी उनकी शिकायत से सीधे रूबरू होंगे और तत्काल एक्शन होगा। जो ई-मेल आईडी जारी की गई है। वह इस प्रकार है- EMOfficepunjab@gmail.com।