गुरुग्राम में कुख्यात अपराधी रविंद्र उर्फ सरकार की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
Gurugram Police Demolish Illegal
गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी रविंद्र उर्फ सरकार की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गांव ताज नगर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप के अनुसार, आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है तथा उसके खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि उसने अवैध रूप से लगभग 350 वर्ग गज में 7 कमरों का दो मंजिला मकान बना रखा था।
यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रूखनगर द्वारा जिला प्रशासन के साथ समन्वय में की गई। पुलिस की निगरानी में अवैध निर्माण को हटाया गया और पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।