असली-नकली पर राम-रहीम ने फिल्मी अंदाज में दी सफाई: शाहरुख खान जैसा डायलॉग मारा! डेरा प्रमुख ने इशारों-इशारों में सवाल उठाने वालों पर तंज कस दिया

असली-नकली पर राम-रहीम ने फिल्मी अंदाज में दी सफाई: शाहरुख खान जैसा डायलॉग मारा! डेरा प्रमुख ने इशारों-इशारों में सवाल उठाने वालों पर तंज कस दिया

Gurmeet Ram Rahim on the issue of being fake or real

Gurmeet Ram Rahim on the issue of being fake or real

Ram Rahim News : यौन शोषण और हत्या जैसे केस में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) का अब एक नया वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में राम रहीम अपने असली-नकली होने पर सफाई दे रहे हैं| दरअसल, बीते 17 जून को पैरोल पर जेल से बाहर निकले राम रहीम को 'असली राम रहीम' नहीं माना जा रहा है| उनके कुछ अनुयायी उन्हें 'नकली राम रहीम' (Fake Ram Rahim) बता रहे हैं| अनुयायियों का कहना है कि जेल के अंदर नकली राम रहीम को तैयार किया गया है|

असली-नकली पर राम-रहीम ने फिल्मी अंदाज में दी सफाई ...

इधर, अपने ऊपर नकली होने के उठे सवाल पर राम रहीम ने फिल्मी अंदाज में सफाई दी है| डेरा प्रमुख राम रहीम ने शाहरुख खान जैसा डायलॉग (हम शरीफ क्या हुए पूरी दुनिया बदमाश हो गई...) मारा है! राम रहीम ने कहा- ''हम पतले क्या हो गए, लोगों ने नकली कहना ही शुरू कर दिया...'' इसके अलावा राम रहीम ने कहा कि कोर्ट ने पहले ही सबकुछ कह दिया है| अब मेरे कुछ कहने का कोई मतलब नहीं रह जाता है| मैं भारत देश में रहता हूं और संविधान को मानने वाला व्यक्ति हूं| राम रहीम ने कहा कि उनके बारे में सब जग-जाहिर है| आज भी लाखों-करोड़ों लोग उनसे जुड़े हुए हैं| उन्हें पता है कि उनका गुरु कौन है... वही हैं या कोई और है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका हुई थी दायर...

आपको ध्यान रहे कि, राम-रहीम के कुछ अनुयायियों द्वारा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में उनके नकली होने की याचिका दायर की गई थी| जहां इस याचिका की सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का माथा ठनकता हुआ दिखा था| हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि ऐसे मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं बना है..... फ़िल्मी बातें यहां मत करिये क्योंकि यह फिल्मों में होता है| यहां दिमाग का इस्तेमाल कीजिये| यह नहीं कुछ भी सोच लिया और कोर्ट आ पहुंचे|

याचिका में क्या कहा गया था?

दरअसल, दाखिल की गई याचिका में कहा गया था कि जेल से बाहर आये राम रहीम में कई परिवर्तन हैं| उनके शरीर में काफी बदलाव है तो वहीं उनका व्यक्तित्व भी बदला हुआ नजर आ रहा है| पहले वाले राम रहीम वाली बात नहीं है| साजिश के तहत उनके असली राम रहीम के जैसे एक नए राम रहीम (हमशक्ल) को तैयार किया गया है| इसलिए इस बारे में हाईकोर्ट एक स्वतंत्र जांच करवाए|

सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम ...

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है| सबसे पहले 2017 में राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई| इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और अभी हाल ही में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी फैसला आया| इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई| बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है| राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे हैं|