ग्रेटर नोएडा: पुरानी रंजिश में नितिन की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा: पुरानी रंजिश में नितिन की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Greater Noida: Nitin shot dead over old rivalry

Greater Noida: Nitin shot dead over old rivalry

ग्रेटर नोएडा: मंगलवार सुबह थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में आने वाले गांव लुक्सर के रहने वाले नितिन पुत्र फिरे उम्र 25 वर्षीय पर पुरानी रंजिश के चलते सचिन व उसके अन्य साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

महिला चिल्लाती रही 

इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है ,जिसमें तीन लड़के हाथों में हथियार लेकर आते हैं और उस लड़के को पहले गिराकर मारते हैं और फिर गोली मार देते हैं. इस दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है,लेकिन उस महिला को सभी आरोपी हथियार दिखाकर डरा देते हैं. इस दौरान महिला चिल्लाती भी है लेकिन महिला के सामने ही लोग युवक को गोली मारकर फरार हो जाते हैं.

कुछ दिन पहले जेल से छूटा था मृतक 

बताया गया कि मृतक अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और जिन लोगों ने उसको गोली मारी है, उनके परिवार के लोगों की हत्या के मामले में ही या जेल गया था और पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई है. परिजनों ने इस हत्या के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.उन्होंने कहा है कि कमिश्नरेट होने के बाद भी पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है, उनकी मांग है कि इन हत्या आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए. वहीं एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने  इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.