संत प्रेमानंद के भक्तों के लिए बड़ी राहत: स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार, जल्द शुरू होगी पदयात्रा और एकांतिक वार्ता

संत प्रेमानंद के भक्तों के लिए बड़ी राहत: स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार, जल्द शुरू होगी पदयात्रा और एकांतिक वार्ता

1000222490

Great relief for devotees of Saint Premananda: Health completely improved,

वृंदावन। संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य में आई खराबी के कारण श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन ने तीन दिन पहले पदयात्रा के साथ एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए थे।

लेकिन, अब संत प्रेमानंद के आश्रम से संचालित सोशल मीडिया प्लेटफार्म भक्तिमार्ग पर आश्रम ने संत प्रेमानंद के पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होनेे की खबर प्रसारित कर जल्द ही पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम शुरू करने का संदेश दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म भक्तिमार्ग पर मंगलवार को जारी संदेश में कहा गया है कि सुखद खबर है कि संत प्रेमानंद का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। जल्द ही उनकी पदयात्रा, एकांतिक दर्शन व एकांतिक वार्ता प्रारंभ होगी।

संदेश में अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भक्तों से की गई है। रविवार को श्रीराधा केलिकुंज द्वारा जारी सूचना के अनुसार संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य में खराबी के चलते उनकी प्रतिदिन की पदयात्रा, एकांतिक वार्ता, एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए थे।