माहेश्वरी युवा संगठन क्रिकेट कप 2026 का शानदार आगाज
Maheshwari Yuva Sangathan Cricket Cup 2026
टूर्नामेंट में 11 टीमों में 165 युवा खिलाडी ले रहे हैं हिस्सा
चार महिला टीमें भी ले रही हैं भाग
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Maheshwari Yuva Sangathan Cricket Cup 2026: सेक्टर 11 स्थित कर्मवीर स्कूल ग्राउंड में शुक्रवार से माहेश्वरी युवा संगठन क्रिकेट कप टूर्नामेंट (एमवाईएस) 2026 का शानदार आयोजन शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट में 11 टीमों में 165 युवा खिलाडी भाग ले रहे हैं। खास बात यह भी है कि इन टीमों में चार महिला टीमें भी शामिल हैं।
माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट रविवार 12 अप्रैल को संपन्न होगा। जिसमें 42 मैच खेले जाएंगे| पहले दिन खिलाडियों के बीच रोचक मुकाबला रहा।

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महासभा कार्य समिति सदस्य अशोक जी सोमानी, विशिष्ट अतिथि युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड़ा, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के संयुक्त सचिव संतोष अजमेरा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष शारदा और युवा संगठन के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी अमित शारदा के सानिध्य में हुआ|
माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष राम कुमार राठी, महामंत्री महेश गट्टानी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष अमित बागड़ी, ट्रस्ट अध्यक्ष देवेश चांडक, सुशील नेवर, कमल नयन मालू, नारायण झंवर, रमेश झंवर, ओम प्रकाश पसारी ने सभी गणमान्य अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया| इस अवसर पर गणमान्य लोगों में अरुण बिनानी उत्तरांचल उपाध्यक्ष, योग माहेश्वरी अध्यक्ष हरियाणा पंजाब प्रादेशिक युवा संगठन, पुनीत साबू सचिव प्रादेशिक युवा संगठन, विकास माहेश्वरी पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष, सुमित पेड़ीवाल कार्य समिति सदस्य एवं दिल्ली, हरियाणा-पंजाब एवं पश्चिमी यूपी जिला सभाओं से पधारे अन्य युवा साथियों की सराहनीय उपस्थिति रही|

मुख्य अतिथि अशोक सोमानी, संतोष अजमेरा, शरद सोनी और अन्य उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने इस सफल कार्यक्रम को लेकर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलकूद युवा साथियों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ समाज में जोड़ने हेतु महत्वपूर्ण कड़ी है| उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम जिला सभाओं द्वारा भी आयोजित कराए जाने पर जोर देते हुए कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति को लेकर खूब सराहना की।
युवा संगठन सचिव मनीष बिहानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर साबू एंटरप्राइजेज से आनंद साबू, संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स से संजय राठी, हरियाणा टैक्स प्रिंट से नारायण झंवर है तथा अन्य समाज बंधुओ का भी सराहनीय सहयोग रहा|
खेल मंत्री देव लखोटिया ने बताया हमारी पूरी टीम गत 40 दिनों से इस टूर्नामेंट को सफल बनाने हेतु कार्यरत है जिसमें मुख्यतः राघव सोनी, धीरज माहेश्वरी, पुष्पेंद्र पेड़ीवाल, निश्चय बिहानी, मोहित झंवर, रामस्वरूप चांडक, सुशील नेवर, विकास झंवर, शैलेश मुंद्रा, मनीष नेवर, संजय सोमानी, तरुण मिमानी, विनोद बिनानी, आदित्य खटोड़, नीरज भूराडिया, विशाल बाहेती, रोहित झंवर, महेश्वरी मंडल, सेवा ट्रस्ट, महिला संगठन के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा|