चंबा: सरकारी स्कूल शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

चंबा: सरकारी स्कूल शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

Government School Teacher Accused of Molesting Student

Government School Teacher Accused of Molesting Student

तीसा (चंबा)। Government School Teacher Accused of Molesting Student, हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की है। जिला चंबा में चुराह के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने प्रधानाचार्य की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गलत तरीके से स्पर्श किया

शुक्रवार को सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस चौकी नकरोड़ में लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में बताया गया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गलत तरीके से हाथ स्पर्श किया। उसने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी।

छात्रा के पिता ने स्कूल में दी सूचना

छात्रा के पिता ने मोबाइल फोन पर उन्हें और स्कूल की यौन उत्पीड़न समिति के अध्यक्ष को सूचना दी। इस घटना की प्रारंभिक जानकारी जिला शिक्षा उप निदेशक चंबा को दी गई। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को तुरंत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्य ने दी शिकायत

उच्चाधिकारियों के आदेश मिलते ही प्रधानाचार्य ने नकरोड़ पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध शिकायत पत्र सौंपा। इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उन्होंने आरोपित शिक्षक को निलंबित करने की मांग की है।

क्या कहते हैं एसपी चंबा

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि प्रधानाचार्य की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित छात्रा व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।