Israel Tension: इजरायल में यूपी के 6000 से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, सरकार लगातार रख रही नजर
Government Maintaining Constant Vigil
लखनऊ। Government Maintaining Constant Vigil, इजरायल में जारी तनावपूर्ण हालात के बावजूद उत्तर प्रदेश के छह हजार से अधिक श्रमिक सुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार उनके संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. शन्मुगा सुंदरम का कहना है कि वह इजरायल स्थित भारतीय दूतावास से नियमित संवाद कर रहे हैं। दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार, वहां रह रहे सभी भारतीय, खासकर यूपी के श्रमिक, सुरक्षित हैं और किसी बड़े खतरे की सूचना नहीं है।
भारत के राजदूत जेपी सिंह ने 11, 17 और 28 मार्च को साझा संदेशों में भी श्रमिकों की सुरक्षा की पुष्टि की है। सामान्य चिंता के बावजूद किसी श्रमिक ने भारत लौटने की विशेष मांग नहीं की है।
सभी के संपर्क में है दूतावास
दूतावास सभी के संपर्क में है और जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है। दूतावास की प्रथम सचिव डा. गरिका तेजेश्वर ने भी स्थिति सामान्य बताई है। कुछ भारतीय नागरिक स्वेच्छा से जार्डन के रास्ते लौटे हैं, जिनकी मदद की गई।
जरूरत पड़ने पर श्रमिकों की वापसी की भी व्यवस्था उपलब्ध है। इजरायल की पापुलेशन एंड इमिग्रेशन अथारिटी का काल सेंटर भी सहायता के लिए सक्रिय है। फिलहाल श्रमिक स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन कर रहे हैं और कोई आपात सूचना नहीं मिली है।