Go First is Ready To Fly Again, DGCA Gives Permission 

करीब ढाई महीने बाद Go First एयरलाइन मिली राहत, DGCA ने दी फ्लाइट उड़ाने की इजाजत

Go First is Ready To Fly Again DGCA Gives Permission 

Go First is Ready To Fly Again, DGCA Gives Permission 

Go First is Ready To Fly Again: गो फर्स्ट एक बार उड़ान भरती नजर आएगी। एविएशन सेक्टर की रेग्यूलेटर डीजीसीए ने शर्तों के साथ गो फर्स्ट को उड़ान भरने की इजाजत दे दी है। डीजीसीए ने गो फर्स्ट के रिजॉल्युशन प्रोफेशनल शैलेद्र अजमेरा को पत्र लिखकर फैसले की जानकारी दी है। डीजीसीए ने बताया कि गो फर्स्ट ने 26 जून को फिर से ऑपरेशन शुरू करने करने को लेकर जो प्लान सौंपा था उसका अध्ययन किया गया है और उसे रेग्यूलेटर ने स्वीकार कर लिया है। डीजीसीए ने कहा कि गो फर्स्ट फिर से शर्तों के फ्लाइट ऑपरेशन को शुरू कर सकती है।

3 मई को सेवाएं बंद कर दी गईं
आपको बता दें कि गो फर्स्ट के खिलाफ दिवालिया समाधान प्रक्रिया चल रही है। कंपनी ने 3 मई से अपनी विमान सेवा बंद कर दी थी। 

Good News! Go First gets relief after about two and a half months, DGCA  gives permission to fly flight - informalnewz

15 विमान उड़ाने की इजाजत मिल गई
डीजीसीए ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि एयरलाइन की 15 विमान और 114 दैनिक उड़ानें संचालित करने की परिचालन योजना को फिर से शुरू करने की समीक्षा की गई है और इसे स्वीकार कर लिया गया है।

Aviation regulator gives approval to Go First for resumption of operations-  The New Indian Express

नियमित जांच के निर्देश
नियामक ने गो फर्स्ट को सभी लागू नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने और विमान की उड़ान योग्यता की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। एयरलाइन के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) ने 28 जून को डीजीसीए को सेवाएं बहाल करने की योजना सौंपी थी। इसके बाद डीजीसीए ने मुंबई और दिल्ली में कंपनी की उड़ानों से संबंधित विभिन्न सुविधाओं का विशेष ऑडिट किया था।