केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफ, देखें कितना बढ़ा महंगाई भत्ता
 
                        Gift to central employees, see how much dearness allowance increased
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को बुधवार को सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग में 3 फीसदी महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31 फीसदी डीए मिलता है। इसे 3 फीसदी बढ़ाकर 34 फीसदी किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए डीए मिल रहा है, जो 31फीसदी डीए के हिसाब से है। अब इसमें 3 फीसदी और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।
महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।
आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोडऩे के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (डीए) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोडऩे पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 34त्न महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3,740 रुपए हुआ। सबको जोडक़र आपकी टोटल सैलरी 14,740 रुपए हुई। पहले 31 फीसदी डीए के लिहाज से आपको 14,410 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब डीए में 31 फीसदी इजाफा कर 34 फीसदी करने से हर महीने 330 रुपए का फायदा हुआ।
 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                