चंडीगढ़ में गैंगस्टर लक्की पटियाल का गुर्गा गिरफ्तार: गाड़ी में बैठे थे दो युवक, कांग्रेस नेता ने पुलिस को बुलाया; तलाशी में कमानीदार चाकू बरामद
Gangster Lucky Patiala's henchman arrested in Chandigarh
चंडीगढ़ में गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे समेत दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को कमानीदार चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू और जिमी बंसल के रूप में हुई है। मामले में थाना साउथ सेक्टर-34 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत FIR दर्ज कर ली है।
वकील को पहले भी मिल चुकी थीं धमकियां
पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता व चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और वकील उज्जवल भसीन ने बताया कि उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी कि उनके घर के पास कम्युनिटी सेंटर की दीवार के नजदीक एक काले रंग की हुंडई वेन्यू कार में दो संदिग्ध युवक बैठे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं, जिसके चलते उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एएसआई नरेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर आए l