Ganesh Jayanti

Ganesh Jayanti : गणेश जयंती 25 जनवरी को, भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा का आशीर्वाद

Ganesh10

Ganesh Jayanti on 25 January

Ganesh Jayanti पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे गणेश जयंती के रूप में मनाते है। गणेश चतुर्थी को गणेश जयंती, माघी गणेशोत्सव, माघ विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी और वरद तिल कुंद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

इस साल गणेश जयंती का व्रत 25 जनवरी, Ganesh Jayanti fast 25 January बुधवार को रखा जा रहा है। गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने के लिए इन चीजों को अर्पित कर सकते हैं। इससे गणपति जी अति प्रसन्न होंगे।

दुर्वा
भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। हमेशा भगवान को जोड़े में दूर्वा चढ़ाना चाहिए। इसलिए 22 दूर्वा को जोड़े से बनाने पर 11 जोड़ा दूर्वा का तैयार होता है।

मोदक
मिठाई में भगवान गणेश को सबसे ज्यादा प्रिय मोदक है। इसलिए भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा आप चाहे तो बूंदी के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं। ये भोग लगाने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होकर धन-धान्य की बढ़ोतरी का आशीर्वाद देते हैं।

केले
भगवान गणेश को केले अति प्रिय है। इसलिए भगवान गणेश को हमेशा जोड़े में केले ही अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

सिंदूर
भगवान गणेश का एक रूप सिंदूर वर्ण है। इसलिए गणेश जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

अक्षत
गणेश जी के प्राण का प्रतीक अक्षत माना जाता है। इसलिए भगवान गणेश को अक्षत जरूर चढ़ाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अक्षत सूखे नहीं बल्कि जल से गीला करके चढ़ाएं। ऐसा करने से मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होती है।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang, 23 January 2023: देखें आज के पंचांग में शुभ और अशुभ मुहूर्त, आज है रवि योग और पंचक

यह पढ़ें:

Magh Gupta Navratri: इन राशियों को माघ गुप्त नवरात्रि में मिलेगा मां भगवती का आशीर्वाद, देखें राशि