France Riots Latest Updates| CM योगी को 24 घंटे के अंदर फ्रांस भेजिए... देश भीषण रूप से जल रहा है, वह दंगों को काबू करेंगे

CM योगी को 24 घंटे के अंदर फ्रांस भेजिए... देश भीषण रूप से जल रहा है, अब वह ही दंगों को काबू में करेंगे, UP CMO ने दिया ये रिप्लाई

France Riots Latest Updates

France Riots Latest Updates

France Riots: फ्रांस क्या था और क्या हो गया? फ्रांस जैसा खूबसूरत और शांत देश इन दिनों आग में भीषण रूप से जल रहा है। फ्रांस में दंगे फैल चुके हैं। स्थिति बेहद भयावह है। सड़कों पर हजारों सुरक्षा बलों को उतार दिया गया है। लेकिन आगजनी-तोड़फोड़ सहित तमाम हिसात्मक घटनाएं फ्रांस में रुक नहीं रहीं हैं। कहीं न कहीं स्थिति इमरजेंसी वाली पैदा हो गई है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन देश में हो रहे दंगों को लेकर लगातार हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। लेकिन लोगों का कहना है कि, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन फ्रांस को दंगों को इतनी जल्दी काबू नहीं कर पाएंगे। इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजा जाए। अब वह ही फ्रांस के दंगों को काबू में कर सकते हैं।

France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates

 

दरअसल, दुनिया की मशहूर हस्ती और जाने-माने सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर एन जॉन कैम ने फ्रांस के लिए CM योगी की डिमांड की है। प्रोफेसर एन जॉन कैम ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने सीएम योगी को भी टैग किया। प्रोफेसर एन जॉन कैम ने लिखा- भारत को फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जरूर फ्रांस भेजना चाहिए और भगवान करे कि भारत की तरफ से 24 घंटे के भीतर योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेजा जाए।

France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates

 

प्रोफेसर एन जॉन कैम के ट्वीट पर UP CMO ने दिया ये रिप्लाई

वहीं प्रोफेसर एन जॉन कैम के ट्वीट पर UP CMO ने रिप्लाई दे दिया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ऑफिस से ट्वीट करते हुए कहा गया कि, जब भी विश्व के किसी भी हिस्से में उग्रवाद दंगे भड़काता है, अराजकता फैलती है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तो दुनिया सांत्वना तलाशती है और उत्तर प्रदेश में महाराज जी द्वारा स्थापित कानून एवं व्यवस्था के परिवर्तनकारी "योगी मॉडल" के लिए तरसती है।

France Riots Latest News
France Riots Latest News

 

फ्रांस में क्यों हो रहे दंगे?

बताया जा रहा है कि, फ्रांस में 27 जून को ट्रैफिक पुलिस ने नाहेल नाम एक नाबालिग युवक को गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। नाहेल नाम का यह युवक सिग्नल तोड़कर भाग रहा था और गाड़ी नहीं रोक रहा था। बस इसी घटना के बाद फ्रांस जल उठा। पुलिस अधिकारी पर हत्या का केस दर्ज किए जाने और कार्रवाई के बावजूद फ्रांस में दंगे शुरू हो गए। फ़्रांस को जलाया जाने लगा। फ्रांस में हालात ऐसे बेकाबू हुए कि चुनौती बन गए।

बताया जा रहा है कि, नाहेल नाम का युवक फ्रांस के अलसंख्यक शरणार्थी समुदाय से ताल्लुक रखता है। फ्रांस में जो लोग दंगे कर रहे हैं वो अलसंख्यक शरणार्थी समुदाय से है जिन्होंने पूरे फ्रांस को बंधक सा बना लिया हैं। जगह जगह आगजनी-हिंसा कर रहे हैं। फ्रांस के लोगों का कहना है कि, बड़े पैमाने पर अवैध इस्लामी प्रावसी यहां आए और आज इन्होने देश को दंगों में झोंक दिया है। लोगों का कहना है कि, फ्रांस में अभी 9 से 10% के करीब ही इस्लामिक आबादी है और ये हाल हो गया है।

फ्रांस में दंगों की ये भयावह तस्वीरें देखिए

France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates
France Riots Latest Updates

 

 

 

यह भी पढ़ें- दर्दनाक-खौफनाक... महाराष्ट्र में हाईवे पर जिंदा जल गए 25 लोग, बस के अंदर ही जलते रहे, तड़पते रहे, DNA जांच से की जा रही डेड बॉडीज की पहचान