Four Killed in Car-Truck Collision in Gujarat
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गुजरात में कार-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

Four Killed in Car-Truck Collision in Gujarat

Four Killed in Car-Truck Collision in Gujarat

सुरेंद्रनगर, 20 सितंबर: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दसाड़ा को जैनाबाद से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग पर बुधवार को कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान 22 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के रूप में की गई है।

दसदा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मोरबी जिले के रहने वाले पीड़ित चार लोग, पड़ोसी अहमदाबाद जिले के कुकवाव गांव में एक परिचित के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहे थे। उनकी कार सुबह लगभग 8 बजे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार रोड से खेत में पहुंच गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी।ज्ञात हो कि इससे पहले 18 सितंबर को अहमदाबाद-भावनगर राजमार्ग पर सूरत की एक बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दस लोग घायल हो गए थे।