पूर्व आईएएस अधिकारी एस. आर. लधर पर जानलेवा हमला — 2027 में पंजाब में लागू होगा “योगी मॉडल” : एस. आर. लधर

पूर्व आईएएस अधिकारी एस. आर. लधर पर जानलेवा हमला — 2027 में पंजाब में लागू होगा “योगी मॉडल” : एस. आर. लधर

Former IAS Officer S.R. Ladhar Attacked

Former IAS Officer S.R. Ladhar Attacked

Former IAS Officer S.R. Ladhar Attacked, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एस. आर. लधर ने मोहाली के सेक्टर 77 स्थित अपने निवास के बाहर हुई गंभीर घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मकान नंबर 489 के मालिक तथा उसके दो पड़ोसियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से डराने-धमकाने और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदाहरण है।

श्री लधर ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य अपने निवास के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद पैदा करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्तियों ने उन्हें घेरकर धक्का-मुक्की की, मारपीट की तथा पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया। इस दौरान अपमानजनक भाषा और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने हमेशा कानून, सामाजिक न्याय तथा गरीब वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य किया है और आज भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। इसी कारण कुछ असामाजिक तत्व उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री लधर ने पंजाब पुलिस और मोहाली प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और प्रभावशाली लोगों द्वारा दबाव बनाकर सच को दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और उसका परिवार सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

श्री लधर ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार के दबाव या भय के आगे झुकने वाले नहीं हैं तथा लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर “योगी मॉडल” लागू किया जाएगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और गुंडा तत्वों को कानून के दायरे में लाकर ऐसा वातावरण बनाया जाएगा, जहां आम नागरिक भयमुक्त होकर जीवन जी सके। यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है।