Dussehra 2022: विश्व के सभी लोगों के लिए विजयादशमी पर 5 अक्टूबर को होगा चमत्कारिक कार्य सिद्धि शक्तिपात
BREAKING
चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 100% मिलान की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज, उम्मीदवारों को दिया ये विकल्प

Dussehra 2022: विश्व के सभी लोगों के लिए विजयादशमी पर 5 अक्टूबर को होगा चमत्कारिक कार्य सिद्धि शक्तिपात

Dussehra 2022

Dussehra 2022

मेजिक हर कोई कर लेगा, मिरेकल साधक संतो के साधना–संस्कार की सिद्धि : डॉ वसंतविजयजी म.सा. 

लक्ष्यप्राप्ति नवरात्रि महोत्सव में शुक्रवार को मंत्र शक्तिपात से अनेक ने किए मां के चमत्कारिक दर्शन 

पंजाब के फाजिल्का में 16 दिवसीय देवी भागवत कथा 9 अक्टूबर से

कृष्णगिरी। Dussehra 2022: नवरात्रि पर्व के नौ दिन देवों को भी अति प्रिय है ऐसे में मां की भक्ति करते हुए पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ मन की आशा जगाए रखनी चाहिए। यह कहा कृष्णगिरी शक्तिपीठाधीपति, राष्ट्रसंत, विश्व शांतिदूत परम पूज्य गुरुदेवश्रीजी डॉ वसंतविजयजी महाराज साहब ने। लक्ष्यप्राप्ति नवरात्रि कृष्णगिरी महामहोत्सव के तहत यहां श्रीपार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ  तीर्थधाम में शनिवार को षष्ठी तिथि को शुक्र ग्रह का दिन बताते हुए पूज्य गुरुदेवश्रीजी ने दिवस विशेष की महत्ता पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व आध्यात्म योगी संतश्रीजी ने जप साधना में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अनंत आशीर्वादी कृपा के साथ कार्यसिद्धि मंत्र शक्तिपात कर दैवीय शक्तियों का चमत्कारिक एवं अभिनव एहसास कराया। जिसे क्रमबद्ध अनेक महिलाओं व पुरुषों ने अपने चमत्कारी अनुभवों को साझा किया। अनुभव को भक्ति का प्रभाव बताते हुए डॉ वसंतविजयजी महाराज साहेब ने कहा कि संसार की कोई सिद्दी इस दुनिया में साधकों से विमुक्त नहीं है। वे बोले, संस्कार है तो सिद्धि है। इस अवसर पर उन्होंने आगामी पांच अक्टूबर को विजयदशमी के अबूझ मुहूर्त में धनदायक अमृतसिद्धि योग में वैश्विक स्तर पर कार्यसिद्धि मंत्र शक्तिपात करने की भी जानकारी दी। जो कि आगामी बुधवार की रात्रि में 10 बजे से पूज्य गुरुदेव के अधिकृत यूट्यूब चैनल थॉट योगा पर भी लाइव देखा जा सकेगा। थॉट योगा पर टीवी, मोबाईल में लाइव देखने वालों पर भी यह शक्तिपात कार्य करते हुए लोगों के दुख, संकट, रोग मिटाकर उनके भी निश्चित तौर पर कार्य सिद्ध करेगा। विश्व इतिहास में पहली बार यह आयोजन मां पद्मावतीजी की असीम शक्तियों को साक्षात प्रदर्शित करेगा, जो कि दुनिया भर में कहीं से शक्तिपात को लाइव देखने वालों को चमत्कारिक रूप से लाभ प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मैजिक तो हर कोई कर सकता है, मिरेकल हर किसी के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी जिन्हें देवी-देवताओं पर से विश्वास खत्म हो रहा है उनके लिए यह मंत्र शक्तिपात परमात्मा के प्रति श्रद्धा, विश्वास बढ़ाएगा। तीर्थ धाम में प्रतिदिन की भांति मां पद्मावतीजी का हजारों लीटर दूध से रुद्राभिषेक हुआ। मां पद्मावतीजी की प्रसन्नता के हवन यज्ञ में आहूतियों का क्रम जारी रहा। रात्रि में हजारों दीपों से मां की सामूहिक महाआरती की गई। साथ ही कृष्णगिरी पहुंचे सर्वधर्म समाज के दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए लक्की ड्रा के माध्यम से करीब 20 भाग्यशाली विजेताओं को होम अप्लायंसेज के उपहार तीर्थधाम ट्रस्ट की ओर से प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण थॉट योगा पर लाइव प्रसारित किया गया। 

पूज्य गुरुदेव की निश्रा में दीपावली एवं भैरवाष्टमी पर्व का उल्लास पंजाब में 9 से..

पूज्य गुरुदेवश्री डॉ वसंतविजयजी महाराज साहेब का आगामी कार्यक्रम पंजाब प्रांत की धरा पर होगा। 9 अक्तुबर से 25 अक्तुबर तक फाजिल्का जिले के किकरवाला रूपा गांव में पूज्यश्री के मुखारविंद से 16 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का वाचन होगा। इस दौरान दीपोत्सव पर्व पर भी संतश्रीजी वही रहेंगे। इसके बाद 8 नवंबर से 16 नवंबर तक भैरवाष्टमी पर्व का आयोजन पंजाब प्रांत में ही अनेक धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।