बंगाल में BJP की सरकार के बाद अब UP में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi to Meet Governor
लखनऊ: CM Yogi to Meet Governor: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर कयास एक बार फिर से लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे.
बंगाल चुनाव के समाप्त होने और शपथ ग्रहण होने के बाद जैसे ही यह समाचार फ्लैश हुआ उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अभी 6 मंत्रियों का स्थान शेष है. ऐसे में एक बार फिर से प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा.
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कुल 54 मंत्री हैं. प्रदेश में 60 मंत्रियों को जगह मिल सकती है. विधायकों की कुल संख्या के 15% मंत्री हो सकते हैं.
बंगाल चुनाव के बाद माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में न केवल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में भी बड़े फेरबदल की संभावना है. इस बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आनंदीबेन पटेल से मिलने पर संभावनाओं का बाजार गर्म हो गया है.
उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान 6 मंत्रियों को स्थान मिलेगा इसमें ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय को भी जगह मिल सकती है. इसके साथ ही रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के एक अन्य नेता विधान परिषद सदस्य गोविंद पांडेय का नाम भी चर्चा में है.
इसके अलावा पिछले और अनुसूचित जाति वर्ग से भी कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस बारे में बताया कि प्रदेश किए संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भेंट समय-समय पर होती रहती है. बाकी कयास लगाए जाने को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता.