Fire broke out due to leaking cylinder

चंडीगढ़: सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 3 झुलसे; पढ़ें कैसे हुआ हादसा

Fire broke out due to leaking cylinder

Fire broke out due to leaking cylinder

Fire broke out due to leaking cylinder- चंडीगढ़ (रंजीत शम्मी)। थाना 39 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत एक घर में सिलेंडर लीक होने से आग लगने से हडक़ंप मच गया। और जिसके चलते 3 लोग झुलस गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस झुलसे हुए 3 लोगों को इलाज के लिए सैक्टर-16 स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि शनिवार को शिवरात्रि के उपलक्ष पर घर में जो जोत जल रही थी इसी दौरान घर में सिलेंडर लीक हो गया और परिवार के सदस्यों ने घर में सिलेंडर को अपने बरामदे में रख दिया और सिलेंडर लीक होने के चलते आग पकड़ ली। और सिलेंडर में आग लग गई। इसी दौरान घर में भगदड़ मच गई। मामले की सूचना पाते ही एरिया काउंसलर गुरबख्श रावत भी मौके पर पहुंची। जिसके चलते 3 लोग झुलस गए। वही पुलिस लगी आग के कारणों की जांच में जुट गईं है

 

फिलहाल यह ब्रेकिंग न्यूज है। आगे की जानकारी के लिए बने रहिये अर्थ प्रकाश वेबसाइट के साथ जैसे ही आगे कोई सूचना मिलती है हम आप तक पहुंचाते रहेंगे।