राजस्थान के SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर की आग: सिस्टम की चौंकाने वाली नाकामी

राजस्थान के SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर की आग: सिस्टम की चौंकाने वाली नाकामी

Fire at SMS Hospital Trauma Centre in Rajasthan

Fire at SMS Hospital Trauma Centre in Rajasthan

Fire at SMS Hospital Trauma Centre in Rajasthan: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में करीब चार महीने पहले हुई भयावह आग अब सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की चौंकाने वाली नाकामी बनकर सामने आई है. जांच कमेटी की रिपोर्ट ने उस रात की परत-दर-परत सच्चाई उजागर कर दी है जहां चेतावनियां अनसुनी रहीं, फैसले टलते रहे और जिम्मेदारी से लोग भागते नजर आए.​​​​​​​

पहला सच: आग की सूचना सबसे पहले स्टाफ ने नहीं, मरीजों के परिजनों ने दी. रात करीब 11.30 बजे ICU-2 में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताते हुए परिजनों ने बार-बार स्टाफ को बताया,लेकिन कोई हरकत नहीं हुई. दो-तीन बार कहने के बाद भी चुप्पी बनी रही. जब स्टोर रूम से धुएं का गुबार उठा, तब कहीं जाकर सिस्टम हिला.

दूसरा सच: आग जिस जगह लगी, वही सबसे बड़ा खतरा थी. जांच में सामने आया कि ICU-2 की मूल प्लानिंग 12 बेड की थी, लेकिन बेड नंबर-12 हटाकर वहीं स्टोर रूम बना दिया गया. यह स्टोर रूम मरीजों के बेड से सटा हुआ था और उसमें दवाइयां, कॉटन-गॉज और स्पिरिट जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखे जाते थे, यही आग के लिए ईंधन बन गए.