चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर में बड़ी वारदात, बाप बना बेरहम, 6 महीने के बेटे का इतनी क्रूरता से किया कत्ल

चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर में बड़ी वारदात, बाप बना बेरहम, 6 महीने के बेटे का इतनी क्रूरता से किया कत्ल

Father kills 6 month old child in Zirakpur near Chandigarh

Father kills 6 month old child in Zirakpur near Chandigarh

Mohali Crime News: पराये क्या मारेंगे, जब अपने ही मारने पर तुले हैं| अब तो रिश्तों में ही कत्ल होने लगा है| लोगों में न जाने कैसी मानसिकता पनप रही है कि वह अपनों के खून के ही प्यास बन बैठे हैं| ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है जो कि दिल दहला देने वाला है| यहां एक बाप इसकदर बेरहम बन बैठा कि उसने उस बच्चे को मौत की नींद सुला दिया जिसने अभीतक दुनिया देखने के लिए सही से आंखें तक नहीं खोलीं थीं| जिसे अभी इस दुनिया को जीना था| लेकिन बाप ने सब खत्म कर दिया|

बतादें कि, उक्त बाप ने करीब 6 महीने के अपने मासूम बेटे को मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया| आप समझ सकते हैं कि मासूम कितना तड़पा होगा लेकिन बेरहम बाप को तनिक भी तरस न आया| फिलहाल, पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की बनती कार्रवाई कर रही है| बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चारी में रखवा दिया गया है।

पत्नी से लड़ाई और बच्चे को दी मौत .....

बतादें कि, यह पूरा मामला जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसाइटी का है| आरोपी बाप की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई है| अभिषेक शर्मा की शादी नवंबर 2020 में नीतिका से हुई थी| जनवरी 2022 में नीतिका ने एक बेटे को जन्म दिया| जिसका नाम सार्थक रखा गया। मृत बच्चे सार्थक की मां नीतिका ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से उसका पति के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा रहता था।

बीते 11 जून को वह अपने पति के साथ उसके घर (ससुराल) गई थी। जहां एक फंक्शन के दौरान उनका झगड़ा हुआ। जिस कारण वह दोनों रात 2 बजे ही वहां से वापिस आ गए और सुबह 6 बजे वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम पहुंच गए। घर पहुंचने के बाद उनमें आपस में झगड़ा फिर से शुरु हो गया। इस दौरान उसके पति ने उसे घर से बाहर निकालकर अंदर से कुंडी लगा ली और बच्चे सार्थक को अपने पास ही रख लिया।

इधर, पति द्वारा कुंडी न खोलने पर वह अपनी बहन के घर चली गई। जब वह शाम को घर वापिस आई तो घर पर लॉक लगा हुआ था। इसके बाद वह फिर वापिस लौट गई| वहीं, जब वह अगले दिन घर वापिस आई तो देखा दरवाजा खुला हुआ था और उसका पति भी वहीं बैठा हुआ था। वहीं घर आने पर जब वह अपने बच्चे सार्थक से मिलने पहुंची| उसे बेड से उठाया तो उसने कोई हरकत नहीं की| वह सांस नहीं ले रहा था। इस दौरान पति ने बताया कि उसने मुंह दबाकर उसे मार दिया है। जिसके बाद उसने(नीतिका) इसकी जानकारी पुलिस को दी|

रिपोर्ट - मनिंदर मनौली