Farmers in Haryana will get subsidy on barley and wheat seeds:
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में किसानों को जौ और गेहूं के बीज पर मिलेगा अनुदान: इन जिलों को किया शामिल

Haryana Sarkar

Farmers in Haryana will get subsidy on barley and wheat seeds:

Farmers in Haryana will get subsidy on barley and wheat seeds:  हरियाणा सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटे अनाज) योजना के तहत किसानों को बीज पर अनुदान देगी। जौ के बीज पर अनुदान के लिए 7 जिलों को शामिल किया गया है जबकि गेहूं के बीज पर अनुदान का लाभ 8 जिलों के किसानों ले सकेंगे।

प्रदेश के 7 जिलों पंचकूला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, झज्जर व चरखी दादरी में जौ के बीज वितरण व प्रदर्शन प्लांट, पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट agri-haryana.gov.in आवेदन करना होगा। पर किसान आवेदन अपनी फसलकी बिजाई और फसल के समय के अनुसार कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के बाद ही किसानों को अनुदान का लाभ मिल सकेगा। कृषि विभाग की योजना के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (गेहूं) योजना के तहत हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, मेवात, पलवल, चरखी दादरी और रोहतक के किसानों को अनुदान का लाभमिल पाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान जिले के कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक कृषि अधिकारी, कृषि अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।