हल्लोमाजरा में आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 1162 शराब की बोतलें और गांजा बरामद

हल्लोमाजरा में आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 1162 शराब की बोतलें और गांजा बरामद

1000227611

Excise department conducts major raid in Hallomajra

प्तप्तप्त श्वञ्जष्ट निशांत यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई, थाना-31 में स्नढ्ढक्र दर्ज

चंडीगढ़, 26 मई 2026: आबकारी एवं कराधान आयुक्त निशांत कुमार यादव, ढ्ढ्रस् के मार्गदर्शन में विभाग ने सोमवार को हल्लोमाजरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर श्वञ्जह्र रमणजीत सिंह और श्वञ्जढ्ढ शवीन जैन की टीम ने हल्लोमाजरा लाइट्स के पास छापेमारी कर अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा।


छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 1162 शराब की बोतलें बरामद हुईं। इनमें रॉयल स्टैग, रॉयल जनरल, इम्पीरियल ब्लू, टैंगो संत्रा, जमीला संत्रा, आइकॉनिक व्हाइट, ऑल सीजन्स और किंगफिशर बीयर कैन शामिल हैं। मौके से 57 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया।

विभाग के अनुसार मामले में शामिल अन्य कडय़िों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। 
इस संबंध में थाना सेक्टर-31, चंडीगढ़ में पंजाब आबकारी अधिनियम की धारा 61/1/14, संगठित अपराध से संबंधित क्चहृस् की धारा 111 तथा हृष्ठक्कस् अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है।