इटावा: चिंडोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत; बेटे ने खाया जहर, मां ने लगाया फंदा

इटावा: चिंडोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत; बेटे ने खाया जहर, मां ने लगाया फंदा

Etawah: Family feud in Chindoli ends in horror

Etawah: Family feud in Chindoli ends in horror

इटावा। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिंडोली में शुक्रवार की शाम को मां-बेटे के बीच कहासुनी होने के बाद बेटे ने जहर खाकर घर में ही जान दे दी। उसके जान देने के बाद मां ने जब उसे देखा तो तनाव में आकर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर घर में खुदकुशी कर ली। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।

लवेदी थानाध्यक्ष प्रीति सिंह मौके पर पहुंची और गांव के लोगों से पूछताछ की। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर में 21 वर्षीय विवेक सिंह व उनकी मां 55 वर्षीय गुड्डी देवी थी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। विवेक सिंह व गुड्डी देवी की मौत हुई है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अर्थप्रकाश के साथ।