इटावा: प्रेम प्रसंग में उलझे 48 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

इटावा: प्रेम प्रसंग में उलझे 48 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Etawah  48 year old man involved in love

Etawah: 48-year-old man involved in love affair commits suicide

इटावा। ग्राम हलूपुरा में मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे प्रेमिका (साले की पत्नी)के घर का दरवाजा न खुलने से आहत 48 वर्षीय प्रेमी ने तमंचा कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में रात के समय अफरा-तफरी मच गई।

अनिल कुमार कठेरिया निवासी मनौना गांव थाना करहल जनपद मैनपुरी मजदूरी करता था। गांव में रहने वाले उसके साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी।

12 साल से लक्ष्मी उसके साथ रह रही थी, तीन माह पूर्व झगड़ा होने पर वह अपने पति सत्यनारायण के पास वापस आ गई थी। अनिल उसे ले जाने के लिए घर पर आया था। अनिल कठेरिया की बहु दिव्या ने सत्यनारायण, उनकी पत्नी, लक्ष्मी व बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

अनिल कुमार का ससुराल बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम हलूपुरा निवासी मुन्नू कठेरिया के यहां है। ससुराल आने जाने के चलते कई साल पहले अनिल के संबंध अपने साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से हो गये थे। जिसके चलते पति सत्यनारायण ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था।

इसके बाद लक्ष्मी अनिल के साथ दिल्ली चली गई थी, कुछ दिन वह अपने मायके औरैया जनपद के अयाना में पिता राम आसरे के घर पर भी रही। लक्ष्मी के दो पुत्र रवि 18 वर्ष जिसकी शादी हो गई है, दूसरा पुत्र भूरे 16 वर्ष, एक बेटी खुशबू उम्र 23 की शादी हो गई है।

अनिल की पत्नी सुमन की दो वर्ष पूर्व जलने से मौत हो गई थी। अनिल की एक पुत्री सोनी उम्र 25 वर्ष की शादी हो गई है। बड़े पुत्र रिंकू की मौत हो गई थी, जबकि छोटा पुत्र सुंदरम शादीशुदा है।

बताते हैं कि प्रेमी अनिल के झगड़ने से लक्ष्मी दो माह अपने मायके से अपनी ससुराल ग्राम हलूपुरा आकर रहने लगी थी। इसी को लेकर अनिल परेशान था।

सीओ रामदबन मौर्या, थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। अनिल का अपने साले पक्ष से विवाद चल रहा था, तमंचा बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।