जेंडाया के साथ घर बसा चुके हैं टॉम हॉलैंड; अभिनेता ने खुद की शादी की पुष्टि
Tom Holland confirmed marriage to Zendaya
हैदराबाद: Tom Holland confirmed marriage to Zendaya: ब्रिटिश एक्टर टॉम हॉलैंड, जो स्पाइडर-मैन का रोल निभाने के लिए मशहूर हैं, ने अपने फैंस को गुड न्यूज दिया है. उन्होंने आखिरकार अपनी शादी को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. एक्टर ने कंफर्म किया है कि उन्होंने और उनकी को-स्टार ज़ेंडया ने शादी कर ली है.
टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया हॉलीवुड की गुपचुप शादी करने की अफवाहें तब जर पकड़ने लगीं जब सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने रेड-कार्पेट पर एक निजी शादी का इशारा किया. हालांकि उस समय न तो हॉलैंड और न ही जेंडया ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया दी, लेकिन फैंस उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में अटकलें लगाते रहे. अब, टॉम हॉलैंड ने पुष्टि कर दी है कि उन्होंने जेंडया से शादी कर ली है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में टॉम हॉलैंड ने उन वायरल एआई-जनरेटेड तस्वीरों के बारे में बात की, जिनमें उन्हें और जेंडया को इटली के लेक कोमो में एक नकली सेरेमनी करते हुए दिखाया गया था.
उन्होंने बताया कि उनकी ग्रैंडमदर ने जब ये तस्वीरें देखीं, तो उन्हें लगा कि उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार के किसी और सदस्य या दोस्त को भी इन तस्वीरों ने धोखा दिया, तो हॉलैंड ने जवाब दिया, 'नहीं, क्योंकि वे सभी वहां मौजूद थे.' और इस तरह उन्होंने कन्फर्म किया कि शादी असल में हो चुकी थी. साफ तौर पर पुष्टि होने के बावजूद, हॉलैंड ने साफ कर दिया कि वह इस बारे में और कोई जानकारी नहीं देंगे. उन्होंने कहा, 'इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा.'
बता दें कि टॉम हॉलैंड और जेडाया ने 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग', 'फार फ्रॉम होम' और 'नो वे होम' जैसी तीन स्पाइडर-मैन फिल्मों में साथ काम किया है. ये दोनों एक बार फिर चौथी स्पाइडर-मैन फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. वे क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' में भी साथ नजर आएंगे. यह फिल्म प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है.