ऑपरेशन सैल पुलिस और आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी काबू

ऑपरेशन सैल पुलिस और आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी काबू

Encounter between Police and Criminals

Encounter between Police and Criminals

चंडीगढ़। सोमवार रात उस वक्त हड़कप मच गया।जब सैक्टर 43 स्थित आईएसबीटी के पास ऑपरेशन सैल पुलिस और आरोपी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि ऑपरेशन सैल पुलिस सोमवार रात को पेट्रोलिंग कर रही थी।जब पुलिस आईएसबीटी सैक्टर 43 के पास पहुंची तो बदमाशों ने एक दम से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में तीन आरोपियों को धर दबोचा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पकड़े गए आरोपी किस गैंग से जुड़े हुए हैं।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले प्रभजोत सिंह, तरनतारण के रहने वाले जश्नप्रीत सिंह, और अजय पाल सिंह के रूप में हुई है।। मामले में ऑपरेशन सैल के एक एएसआई को भी गोली लगी।जो की बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के चलते उसका बचाव हो गया।