जींद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली
Encounter between police and criminals in Jind
जींद। Encounter between police and criminals in Jind, हरियाणा के जींद जिले के ईक्कस गांव के पास नहर पुल पर पुलिस व बदमाशों के बीच दोपहर चार बजे मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।
पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें जींद के ढिगाना निवासी अक्षय व रोहतक के किलोई गांव निवासी भगता सिंह को गोली लगी है, जबकि करेला निवासी अंकित को भी चोट लगी है।
पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस आरोपियों पर दर्ज पहले अन्य मामलों को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि तीनों पर पहले भी हत्या के प्रयास के मामले अन्य शहरों में दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि यह तीनों 12 मई को रोहतक में फायरिंग करके फरार हुए थे। सदर थाना रोहतक में इनके खिलाफ मामला दर्ज है।