बिहार की नई कैबिनेट में सामाजिक समीकरणों पर जोर, 32 मंत्रियों ने ली शपथ
Emphasis on social equations in Bihar's new cabinet
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट ने शपथ ग्रहण कर ली है। इसमें कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है। नई कैबिनेट ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाला चुनाव सामाजिक समीकरणों के दम पर लड़ा जाएगा। मंत्रिमंडल में OBC, EBC, दलित और सवर्ण समाज के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
नई सरकार में सबसे ज्यादा जोर अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग पर दिख रहा है। बीजेपी और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने कोटे में इन वर्गों को बड़ी हिस्सेदारी दी है।
सम्राट चौधरी खुद कोइरी समाज से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम पद पर भूमिहार और यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिला है। राजनीतिक जानकार इसे बिहार के बड़े जातीय समीकरण का हिस्सा मान रहे हैं।
BJP ने EBC-OBC कार्ड पर खेला बड़ा दांव
बीजेपी ने अपनी टीम में OBC और EBC नेताओं को प्रमुखता दी है। राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल और प्रमोद चंद्रवंशी जैसे नेताओं को मौका दिया गया है।
साथ ही सवर्ण समाज से विजय कुमार सिन्हा, मिथिलेश तिवारी और संजय टाइगर जैसे नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिली है। दलित समाज से लखेंद्र पासवान और नंद किशोर राम को शामिल किया गया है।
महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया जाना भी चर्चा में है।
JDU ने निशांत कुमार पर लगाया बड़ा दांव
जेडीयू की तरफ से सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को लेकर है। नीतीश कुमार के बेटे और कुर्मी समाज से आने वाले निशांत को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
इसके अलावा श्रवण कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, मदन सहनी और बुलो मंडल जैसे नेताओं के जरिए जेडीयू ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को साधने की कोशिश की है।
दलित समाज से अशोक चौधरी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा को जगह देकर पार्टी ने मजबूत संदेश देने की कोशिश की है।
सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व
एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं हम पार्टी से संतोष मांझी को कैबिनेट में जगह मिली है।
आरएलएम की तरफ से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है। इससे सहयोगी दलों को भी सत्ता में हिस्सेदारी का संदेश दिया गया है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह सामाजिक संतुलन आगामी चुनाव में कितना असर दिखाता है।
बिहार मंत्रिमंडल की पूरी सूची
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मुख्यमंत्री | सम्राट चौधरी | कोइरी |
| उप मुख्यमंत्री | विजय चौधरी | भूमिहार |
| उप मुख्यमंत्री | विजेंद्र यादव | OBC |
BJP कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | राम कृपाल यादव | OBC |
| मंत्री | केदार गुप्ता | कानू / EBC |
| मंत्री | नीतीश मिश्रा | ब्राह्मण |
| मंत्री | मिथिलेश तिवारी | ब्राह्मण |
| मंत्री | रमा निषाद | मल्लाह / EBC |
| मंत्री | विजय कुमार सिन्हा | भूमिहार |
| मंत्री | दिलीप जायसवाल | OBC |
| मंत्री | प्रमोद चंद्रवंशी | EBC |
| मंत्री | लखेंद्र पासवान | दलित |
| मंत्री | संजय टाइगर | राजपूत |
| मंत्री | इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र | भूमिहार |
| मंत्री | नंद किशोर राम | दलित |
| मंत्री | रामचंद्र प्रसाद | वैश्य / OBC |
| मंत्री | अरुण शंकर प्रसाद | सूढ़ी / EBC |
| मंत्री | श्रेयसी सिंह | राजपूत |
JDU कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | निशांत कुमार | कुर्मी / OBC |
| मंत्री | श्रवण कुमार | कुर्मी / OBC |
| मंत्री | अशोक चौधरी | दलित |
| मंत्री | लेसी सिंह | राजपूत |
| मंत्री | मदन सहनी | मल्लाह / EBC |
| मंत्री | सुनील कुमार | दलित |
| मंत्री | जमा खान | अल्पसंख्यक |
| मंत्री | भगवान सिंह कुशवाहा | कोइरी / OBC |
| मंत्री | शीला मंडल | धानुक / EBC |
| मंत्री | दामोदर राउत | धानुक / EBC |
| मंत्री | बुलो मंडल | गंगोता / EBC |
| मंत्री | रत्नेश सदा | दलित |
| मंत्री | डॉ. श्वेता गुप्ता | वैश्य / OBC |
LJP (R) कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | संजय पासवान | दलित |
| मंत्री | संजय सिंह | राजपूत |
HAM कोटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | संतोष मांझी | दलित |
RLM काेटा
| पद | नाम | जाति |
|---|---|---|
| मंत्री | दीपक प्रकाश | कोइरी |