नोएडा पीजीआई में जूनियर महिला चिकित्सक पर इमरजेंसी प्रभारी की मारपीट

नोएडा पीजीआई में जूनियर महिला चिकित्सक पर इमरजेंसी प्रभारी की मारपीट

Noida-Khabar---2026-03-15T091241

Emergency In-charge Assaults Female Junior Doctor at Noida PGI

नोएडा। Emergency In-charge Assaults Female Junior Doctor at Noida PGI, सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में बुधवार रात की शिफ्ट में तैनात इमरजेंसी प्रभारी(ईएमओ) ने जूनियर महिला चिकित्सक को कुछ आदेश दिए। आदेश को पहले अनसुना फिर मानने से इनकार करने पर इमरजेंसी प्रभारी नाराज हो गया।

जूनियर चिकित्सक के कुछ कहने पर इमरजेंसी प्रभारी ने आपा खो दिया। महिला चिकित्सक को दस थप्पड़ जड़ दिए। पीड़ित महिला चिकित्सक ने सेक्टर 20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं।

रात को इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे थे दोनों

नोएडा सेक्टर-30 में चाइल्ड पीजीआई है। इसमें करीब सवा साल से मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली महिला पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में जूनियर चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक माह पहले भर्ती हुए चिकित्सक इमरजेंसी प्रभारी हैं। दोनों बृहस्पतिवार रात को इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे थे।

रात करीब दो बजे मरीज को देखने के लिए दौरान इमरजेंसी प्रभारी और जूनियर महिला चिकित्सक में विवाद हो गया। महिला चिकित्सक का आरोप है कि इमरजेंसी प्रभारी ने जूनियर महिला चिकित्सक को आठ-दस थप्पड़ जड़ दिए।

अन्य स्टाफ के आने पर इमरजेंसी प्रभारी ने महिला चिकित्सक को छोड़ा। महिला चिकित्सक ने सीसीटीवी फुटेज देते हुए पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

पहले भी हो चुका झगड़ा, विभागीय जांच शुरू

सूत्रों की मानें तो दोनों चिकित्सकों में पहले भी झगड़ा हो चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया।

इसको लेकर चाइल्ड पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में 13 मार्च को दोनों चिकित्सकों के बीच मरीज को देखने के दौरान झगड़ा हो गया था। मामला संज्ञान में आने पर पांच सदस्यीय समिति से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।