एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी: विदेशी नंबर से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी: विदेशी नंबर से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

Elvish Yadav Receives Death Threat

Elvish Yadav Receives Death Threat

गुरुग्राम। Elvish Yadav Receives Death Threat, बिग बॉस ओटीटी दो के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

विदेशी नंबर से रंगदारी का मैसेज न केवल एल्विश यादव को भेजा गया, बल्कि उनके पिता को भी यह मैसेज भेजा गया। दो दिन में रुपए न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में एल्विश यादव ने बताया कि पांच मई को उनके पास विदेशी नंबर से वॉट्सएप कॉल आई थी। यह कॉल वह उठा नहीं पाए। कुछ देर बाद उन्हें विदेशी नंबर से ही एक वॉट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ।

दो दिन का दिया टाइम

बताया कि मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया और उनसे 10 करोड़ रुपये देने के लिए कहा। राशि दो दिन के अंदर देने की बात कही है। पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।

एल्विश यादव न बताया कि यह मैसेज न केवल उनके पास आया है बल्कि उनके पिता के मोबाइल फोन पर भी यही मैसेज भेजा गया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंपा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह कॉल कहां से की गई है।

पिछले साल घर पर हुई थी फायरिंग

बता दें कि 17 अगस्त 2025 को एल्विश यादव के घर पर तीन बाइक पर आए बदमाशों द्वारा करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। तब विदेश में बैठे भाऊ गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।