टैक्स बचाने के लिए दानवीर बने एलन मस्क! दान किए 5.7 अरब डॉलर के शेयर
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

टैक्स बचाने के लिए दानवीर बने एलन मस्क! दान किए 5.7 अरब डॉलर के शेयर

टैक्स बचाने के लिए दानवीर बने एलन मस्क! दान किए 5.7 अरब डॉलर के शेयर

टैक्स बचाने के लिए दानवीर बने एलन मस्क! दान किए 5.7 अरब डॉलर के शेयर

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने पिछले साल नवंबर में अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Electric Car Company Tesla) के कुल 5,044,000 शेयर दान किए। उन्होंने 19 से 29 नवंबर के बीच यह शेयर दान किए थे। टेस्ला दुनिया की सबसे मूल्यवान आटो कंपनी है और उस समय कंपनी के शेयरों की कीमत के हिसाब से यह राशि 5.74 अरब डॉलर है। कंपनी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को यह जानकारी दी है। हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि आखिर यह रकम किस संस्था को दान दी गई है।

पिछले साल के अंत में 16.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे

मस्क ने पिछले साल के अंत में 16.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर एक पोल भी कराया था और अपने फालोअर्स से पूछा था कि उन्हें टेस्ला में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचनी चाहिए या नहीं। साथ ही कहा था कि इस पोल का नतीजा जो भी रहे, उन्हें शेयर बेचने ही हैं। मस्क ने पिछले साल कहा था कि उन्हें 2021 में 11 अरब डॉलर से अधिक टैक्स देना है।

मस्क दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति

जानकारों का कहना है कि अगर मस्क टेस्ला के शेयर गिफ्ट करते हैं तो उन्हें टैक्स में इसका फायदा मिल सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि चैरिटी संस्थाओं को दिए गए दान पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। मस्क ने 2001 में मस्क फाउंडेशन की स्थापना की थी जिसके पास 20 करोड़ डॉलर से अधिक की परिसंपत्तियां है। मस्क दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं और ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 227 अरब डॉलर है।

एलन मस्‍क के बारे में

एलन मस्‍क को काम करने की लत है। टेस्‍ला माडल 3 को तैयार करते समय उन्‍होंने कहा था कि वह हफ्ते में 120 घंटे काम करते हैं। उन्‍होंने कहा था कि काम करने में वह थकते नहीं है, बल्कि उन्‍हें मजा आता है। मस्क की पहचान एक अमेरिकी उद्यमी के तौर पर है। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। मस्‍क की मां मूल रूप से कनाडा की हैं और पिता दक्षिण अफ्रीका के हैं। मस्क को बचपन से ही किताबें पढ़ने का बहुत शौक था।