हरियाणा में आया भूकंप, सोनीपत रहा केंद्र
- By Gaurav --
- Saturday, 27 Sep, 2025
Earthquake hits Haryana, epicentre is Sonipat
Earthquake hits Haryana, epicentre is Sonipat: हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के सोनीपत जिले में बीती देर रात कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी मिली है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 थी। देर रात को जब अचानक सब हिलने लगा तो सभी लोग घरों से बाहर आ गए। जिसके बाद किसी को समझ नहीं आया की आखिर ये क्या था।
जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 1 बजकर 47 मिनट पर आया। इसका केंद्र सोनीपत रहा। हल्के झटकों के बावजूद इसे स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। हालांकि, किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बता दें कि इसे पहले साल 2025 में ही करीब 10 बार हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है।