डॉ. संजीव कुमारी आइडियल पत्रकार संगठन हरियाणा की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
Dr. Sanjeev Kumari Appointed State Vice President
चंडीगढ़/ फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Dr. Sanjeev Kumari Appointed State Vice President: आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई हरियाणा का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजीव कुमारी निवासी हिसार हरियाणा को प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक की संस्तुति पर, तथा राष्ट्रीय संरक्षक श्री अरुण भारद्वाज, श्री मकसूद अहमद आजमी,कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय वर्मा एवं रवि दीक्षित, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, तथा राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी से विचार विमर्श करने के उपरांत की गई है। यह नियुक्ति अवैतनिक है, और तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।