"लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल"

"लखनऊ: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 16 घायल"

Double-decker bus overturns on Purvanchal

Double-decker bus overturns on Purvanchal

लखनऊ। पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा डबल डेकर बस सोमवार को दिन में करीब 3.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। प्रारंभिक सूचना है कि छह लोगों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हैं।

गोसाईगंज के खेमा खेड़ा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लोगों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आ जाने से हादसा हुआ है।