महंगाई का एक और झटका: रसोई में तड़का लगाना अब पड़ेगा महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा

महंगाई का एक और झटका: रसोई में तड़का लगाना अब पड़ेगा महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा इजाफा

Domestic LPG Cylinder Rate Hike

Domestic LPG Cylinder Rate Hike

Domestic LPG Gas Cylinder Price Hike : महंगाई ने जहां पहले से ही आम जनता की कमर तोड़ रखी है तो वहीं अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा एक बड़ा झटका है| बतादें कि, अब आपको रसोई में तड़का लगाना महंगा पड़ेगा| 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमत में आज से 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है| जहां 50 रूपये के इस इजाफे के बाद अब 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की दिल्ली में नई कीमत 999.50 रूपये होगी| अभीतक  दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 949.50 रुपये में मिल रहा था|

यह पढ़ें - आदमी की गंदी करतूत: वो स्कूल पहुंचा, क्लास में घुसा और बच्चियों के कपड़े उतार दिए, फिर खुद भी नग्न हुआ, पेशाब किया... दहला रही पूरी घटना

 

मार्च में हुआ था इजाफा ...

बतादें कि, इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) में 22 मार्च 2022 को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 से बढ़कर 949.50 रुपये हुई थी| आपको बतादें कि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में यह इजाफा काफी लम्बे अंतराल के बाद हुआ था| इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी| तब दिल्ली में 884.50 रूपए में मिलने वाला घरेलू LPG सिलेंडर 899.50 रूपए का हुआ था| लेकिन इसके बाद फिर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई| अक्टूबर वाली कीमत 22 मार्च 2022 तक लागू रही|

काॅमर्शियल LPG सिलेंडर में हुआ फेरबदल ....

हालांकि, अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भले ही कोई छेड़छाड़ नहीं हुई मगर इस बीच 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में फेरबदल होता रहा| 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटी भी और बढ़ी भी| इस समय अगर काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत की बात करें तो 1 मई को 102.50 रुपये के इजाफे के बाद यह दिल्ली में 2355.50 रुपये में मिल रहा है| अप्रैल में यह 2253 रुपये का मिलता था। 1 अप्रैल को 19 किलोग्राम कर्मिशयल एलपीजी में 250 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी|