बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 21 दिनों तक करेंगे विशेष साधना

बदरीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 21 दिनों तक करेंगे विशेष साधना

Dhirendra Krishna Shastri Arrives at Badrinath Dham

Dhirendra Krishna Shastri Arrives at Badrinath Dham

गोपेश्वर। Dhirendra Krishna Shastri Arrives at Badrinath Dham, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 दिनों की विशेष साधना के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे।

बुधवार को उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर खुशहाली की मनौती मांगी। बताया जा रहा है कि बागेश्वर पीठाधीश्वर 21 दिनों की विशेष साधना के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। उनकी यह साधना 26 मई तक चलेगी।

इस दौरान वे बदरीनाथ धाम में तप, ध्यान और आध्यात्मिक साधना में लीन रहेंगे। इसके बाद 26 से 30 मई तक बदरीनाथ धाम में कथा का श्रवण कराएंगे। बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।