ढाब खटीका जनाना अस्पताल को नया लुक दिया जा रहा -विधायक डॉ अजय गुप्ता

ढाब खटीका जनाना अस्पताल को नया लुक दिया जा रहा -विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dhab Khatika Women's Hospital

Dhab Khatika Women's Hospital

राहुल सोनी
अमृतसर, 2 मई: Dhab Khatika Women's Hospital:
केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज ढाब खटीका स्थित जनाना अस्पताल को दी जा रही सुविधाओं का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ब्रिटिश काल में बने इस प्राचीन अस्पताल को नया लुक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में एक पुलिस पोस्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की पीछे की साइड की दीवारों को ऊंचा करवा कर कांटेदार तार लगवाई जाएगी। ताकि अस्पताल में कोई भी शरारती तत्व ना घुस पाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी आने वाले दिनों में लगवाए जाएंगे।विधायक गुप्ता ने कहा कि इस प्राचीन अस्पताल का एक विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को बढ़िया बनवाने के लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद करते हैं कि फिलहाल उन्होंने अस्पताल को बढ़िया लुक देने के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि इस 50 लाख रुपए की राशि से आज अस्पताल में निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल को बढ़िया बनवाने के लिए और भी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, कमरों  और टॉयलेट सेटों को रेनोवेट किया जा रहा है। इसके साथ-साथ सारे अस्पताल में पेंटिंग भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़िया लाइटिंग का सिस्टम भी लगवाया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, इंचार्ज हरप्रीत सिंह अहलूवालिया, रिशी कपूर, राहुल सेठी,बिटू दोदी,राजेश प्रधान, राजिंदर नय्यर, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।