Dev Anand 100th Birth Anniversary Know Some Interesting Facts About Bollywood Superstar

लड़कियों के दिलों पर राज करते थे देव साहब, इस वजह से बैन हुआ था काला कोट पहनना, जानते है देव आनंद जी की 100वीं जयंती पर उनेक जीवन से जुड़े रोचक तथ्य

Dev Anand 100th Birth Anniversary

Dev Anand 100th Birth Anniversary Know Some Interesting Facts About Bollywood Superstar

Dev Anand 100th Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ‘सदाबहार’ शख्सियत देव आनंद (Dev Anand) की आज (26 सितंबर) 100वीं जयंती है। इस मौके पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और फैंस ने एक बार फिर अपने चहेते अभिनेता को याद किया है। आज भी सिनेमा के झरोखों से ताजा दिखाई देते हैं। यह कहना गलत नहीं कि देव आनंद ने ना केवल अपनी अदाओं और अदाकारी का दर्शकों को लोहा मनवाया था। बल्कि अपने व्यक्तित्व और स्टाइल से भी दर्शकों का दिल जीता था। उनका किरदार उनके असल जीवन से बिल्कुल भी अलग नहीं था। फिल्म इंडस्ट्री में यह सितारा ना केवल पर्दे पर चमका, बल्कि वास्तविक जीवन में भी इस सितारे ने खूब प्यार और प्रसिद्धि पाई। आज इस एवरग्रीन एक्टर की 100वीं जयंती है। इस मौके पर हम देव साहब के जीवन से जुड़े कुछ खास पलों को आपके सामने साझा करने जा रहे हैं...

दुनियाभर में छाया शाहरुख खान की 'जवान' का जादू, फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जानें कलेक्शन

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे आए देव आनंद
26 सितंबर 1923 के दिन पंजाब के गुरदारपुर जिले की शकरगढ़ तहसील में जन्मे देव आनंद ने लाहौर (ब्रिटिश इंडिया) के गवर्नमेंट कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रैजुएशन किया था। हालांकि, बॉम्बे (अब मुंबई) जाने के लिए उन्होंने कुछ समय बाद अपना घर छोड़ दिया था। शुरुआत में देव आनंद ने बॉम्बे के चर्चगेट में मिलिट्री सेंसर ऑफिस में काम किया। उस वक्त उन्हें 65 रुपये महीना सैलरी मिलती थी। बॉम्बे में देव आनंद ने अशोक कुमार की फिल्में अछूत कन्या और किस्मत देखी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपनी चमक दिखाने का फैसला कर लिया। देव आनंद ने फिल्म हम एक हैं से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह सिनेमा की दुनिया के ऐसे सितारे बन गए, जिसकी चमक आज तक बरकरार है।  

Remembering Dev Anand on His 100th Birth Anniversary: A Cinematic Icon's  Enduring Legacy - News18

जब धर्म की दीवार के आगे घुटने टेक गई मोहब्बत
आपको बतादें कि फिल्मों में काम करते-करते देव आनंद को सुरैया से बेपनाह इश्क हो गया, लेकिन मोहब्बत की यह दास्तां परवान नहीं चढ़ सकी। दरअसल, दोनों ने विद्या, शायर, अफसर, नीनी, दो सितारे और सनम समेत कई फिल्मों में काम किया। उस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए और एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे। हालांकि, अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से देव आनंद का इश्क परवान नहीं चढ़ पाया। परिवार के दबाव के आगे सुरैया ने हार मान ली, लेकिन ताउम्र शादी नहीं की। 

देव आनंद की 100वीं जयंती 
‘सदाबहार’ एक्टर देव आनंद की 100वीं जयंती पर बेटे सुनील आनंद ने कहा कि उनके पिता सदाबहार रोमांटिक स्टार के रूप में जिंदा हैं और आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत हैं। सुनील आनंद ने बताया कि उनके पिता को किताबें पढ़ना बहुत पसंद था और अपने लुक को लेकर वो बहुत सजग रहते थे। यही कारण था कि उन्होंने कभी कसरत तथा योग करना नहीं छोड़ा। देव आनंद का 2011 में 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। मंगलवार को उनकी 100वीं जयंती मनाई गई। देव आनंद ने ‘गाइड’ और ‘हम दोनों’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपनी उम्दा अदाकारी से लाखों लोगों को दीवाना बना दिया था और बाद के सालों में ‘हरे रामा हरे कृष्ण’ समेत बहुत सी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन भी किया। 

Dev Anand and Raj Kapoor. - BollywooDirect - Medium

देव साहब के ज़िंदगी से जुड़े कुछ ख़ास तथ्य 
1.देव साहब का नाम आज भी जब घर के बड़ों के सामने लिया जाता है, तो वे उनके किस्से साझा करना कतई नहीं भूलते। वह वास्तविक अदाकार उन्हें ही मानकर चलते हैं। उनकी मोहब्बत की कहानियों से लेकर उनकी एक्टिंग के किस्से आज भी खूब सुने जा सकते हैं।
2. यह पुरानी फिल्मों का वही हीरो है, जिसके लिए लड़कियां जान देने तक के लिए तैयार रहती थीं। देव की झलक पाने के लिए लड़कियों में होड़ लगी रहती थी। ऐसा कहा जाता है कि जब कभी देव आनंद की गाड़ी फर्राटा मारकर सड़क से निकलती तो लड़कियां उस धूल को बतौर सिंदूर सिर में लगा लिया करती थीं।
3. उनकी दीवानगी का एक किस्सा यह भी है कि जब देव आनंद काला कोट पहनकर निकलते थे तो लड़कियां उनके लुक से इतना ज्यादा इंप्रेस हो जाया करती थीं कि वे छत से कूदने के लिए तैयार रहतीं। इस दीवानगी के चलते ही देव ने काले कोट में बाहर निकलना बंद कर दिया था।

Did you know Dev Anand never wore black in public? Here's why, Bollywood  News | Zoom TV
4. हसीनाओं के राजकुमार की प्रेम कहानियां भी बड़ी गजब रही हैं। साल 1940 का दशक था जब पहली बार देव की मुलाकात एक्ट्रेस सुरैया से हुई। उस दौरान वह फिल्म 'विद्या' की शूटिंग कर रहे थे। देव की पहली झलक में ही सुरैया उन्हें दिल दे बैठीं थीं। हालांकि उनकी यह प्रेम कहानी मुकम्मल नहीं हो पाई। अपने अंतिम दिनों तक में भी सुरैया ने देव को याद रखा। सुरैया को लेकर देव का कहना था कि वह उनके लिए काफी सीरियस थे और सुरैया उनका पहला प्यार थीं, फैमिली इश्यूज़ की वजह से वे कभी एक न हो सके।

Dev Anand Wiki, Age, Death, Wife, Children, Family, Biography & More -  WikiBio
5. देव आनंद एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी रिलेशन में थे। उस दौरान उनकी यह प्रेम कहानी खूब चर्चा में रही थी। ऐसा माना जाता है कि एक्टर राज कपूर के लिए देव ने कभी जीनत से प्यार का इजहार नहीं किया।
6. क्रिश्चिन परिवार से आतीं मोना सिंह का भी देव के साथ प्रेम-प्रसंग रहा। मोना ने शिमला से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और वह देव के कहने पर मुंबई आई थीं।