डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान: 'जगद्गुरु शंकराचार्य का राजधानी में स्वागत है'

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान: 'जगद्गुरु शंकराचार्य का राजधानी में स्वागत है'

Deputy CM Keshav Maurya big statement

Deputy CM Keshav Maurya's big statement

Deputy CM Keshav Maurya's big statement: वाराणसी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद के 'लखनऊ कूच' के सवाल पर कहा कि यदि जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज राजधानी आते हैं तो एक राम भक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे. गौरतलब है कि मौर्य का ये बयान ऐसे समय आया है जब अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की जांच चल रही है, साथ ही उनकी सरकार और प्रशासन से ठनी हुई है. 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्षी दलों और गो तस्करी के मुद्दों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यूपी में गो भक्तों की सरकार है और यहां किसी गो तस्कर की इतनी औकात नहीं कि वह गाय को खरोंच भी लगा सके. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में गाय पूरी तरह सुरक्षित हैं.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ आगमन और गाय को 'राज्य माता' का दर्जा देने की मांग पर मौर्य ने कहा, "शंकराचार्य जी महाराज का एक राम भक्त होने के नाते हम स्वागत करेंगे. जहां तक गाय को राज्य माता का दर्जा देने की बात है, तो इसकी आवश्यकता नहीं है; यह वैसा ही है जैसे बाबा विश्वनाथ को 'विश्व का नाथ' होने का दर्जा देना."