हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला

हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला

Deputy CM attacks Congress after visiting

Deputy CM attacks Congress after visiting

अयोध्या। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का दर्शन-पूजन किया। साथ ही अपने अति निकट युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र के यहां उनके भाई सौरभ मिश्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रामकथा पार्क में पहुंचे। यहां मिश्र परिवार के स्वजनों से भेंट कर सौरभ मिश्र को को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने बयान व कृत्यों से देश की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने राहुल पर तीखा हमला बोला। कहा, वह देश के अलावा विदेश में भी कई मंचों पर छवि खराब कर रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के नाम का संधि विच्छेद करते हुए कहा, रा मतलब रार, हु मतलब हुड़दंगई और ल मतलब लफंगई है। विशाल मिश्र व विवेक मिश्र के साथ ही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह शामिल रहे।

इनके अलावा, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, रिंकू पांडेय, सौरभ सहित कई भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

सौरभ के यहां के मांगलिक कार्यक्रम में गोसाईंगंज के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय सहित कई दिग्गज शामिल हुए और बधाई दी।