Delhi Rohini Court Firing: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फिर गोलीबारी, वकीलों से लड़ाई और पुलिस ने चला दी गोली
BREAKING
भारत के इंटेलिजेंस चीफ का कार्यकाल बढ़ाया गया; केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन दिया, ये लगातार दूसरी बार, देखें अधिसूचना अब सिविल जज बनने के लिए 3 साल की कानूनी प्रैक्टिस जरूरी; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लॉ ग्रेजुएट्स सीधी भर्ती नहीं पा सकेंगे अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ हर्जाने का केस ठोका; Hera Pheri 3 को लेकर बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला? भारत की रेंज में है पूरा पाकिस्तान; किसी भी जगह को निशाना बनाया जा सकता, पाक भले ही सेना मुख्यालय कहीं भी ले जाए, सेना का बयान पाकिस्तानी सेना के 64 सैनिक-अधिकारी मारे गए; जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ढेर, 90 से ज्यादा घायल भी हुए

Delhi Rohini Court Firing: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फिर गोलीबारी, वकीलों से लड़ाई और पुलिस ने चला दी गोली

Delhi Rohini Court Firing

Delhi Rohini Court Firing

Delhi Rohini Court Firing : देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में एक बार फिर ऐसी घटना घटी| जिसने सनसनी फैला दी| मिली जानकारी के अनुसार, रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार सुबह फिर से गोलीबारी (Firing) की घटना हुई| लेकिन इस बार बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया बल्कि पुलिस ने गोलीबारी की| बताया जाता है कि वकीलों से लड़ाई के बीच कोर्ट में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा गोली चलाई गई| हालांकि, इस गोलीबारी से कोई हताहत नहीं हुआ| गोली किसी को लगी नहीं| फिलहाल, इस पूरी घटना में अब दिल्ली पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है|

रोहिणी कोर्ट में हाल ही में हुआ था भयंकर गोलीकांड...

ध्यान रहे कि, रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की घटना कोई नई बात नहीं है| यहां पहले भी गोलीबारी देखी जा चुकी है| अभी हाल ही में रोहिणी कोर्ट में गैंगवार की घटना हुई थी| यहां एक गैंगस्टर की जब पेशी होने आई थी तो वकीलों के भेष में आये दूसरे गैंग के बदमाशों ने गैंगस्टर को गोलियों से छलनी कर दिया था| हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन बदमाशों को भी मौके पर मार गिराया था|